Nag Panchami 2025 Wishes: नागपंचमी हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जिसे सावन मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से नाग देवता की उपासना और उन्हें दूध अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि यदि नाग पंचमी पर सच्चे भाव से नाग देवता को दूध पिलाया जाए, तो साधक को कालसर्प दोष से मुक्ति और मन से सांप का भय समाप्त होता है। इस दिन उपवास रखना और भी फलदायक होता है। इसके प्रभाव से कार्यों में आ रही बाधाएं, कर्ज, तनाव और रोग दूर होते हैं।
Nag Panchami 2025 Wishes: नागपंचमी पर दोस्तों और शिव भक्तों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं
Nag Panchami 2025 Wishes: शास्त्रों में नाग को भगवान शिव का गहना माना जाता है। इसलिए नाग पंचमी के शुभ अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में महादेव की आराधना का भव्य आयोजन किया जाता है।
सावन का आया भक्तों महीना है
नाग पंचमी का त्योहार है
जो दिल से बाबा का नाम जपे हरदम
उसका होता हमेशा बेड़ा पार है।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
सावन का महीना आया है
हो रही खुशियों की बौछार
आपके लिए शुभ हो
नाग पंचमी का त्योहार।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
शिवजी के गले में जिनका वास है।
उनके ऊपर हमें भी पूर्ण विश्वास है।
जीवन की बाधाएं जरूर मिटाएंगे।
नाग पंचमी पर लावा दूध चढ़ाएंगे ।
परिवार के साथ नाग पंचमी मनाएंगे।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
जो हमारी इस पृथ्वी का भार उठाते हैं।
जिनकी दया से कालसर्प दोष कट जाते हैं।
जो महादेव के गले में उनकी शोभा बढ़ाते हैं।
ऐसे नाग देवता को कोटि-कोटि प्रणाम।
नाग देवता आपको सुख समृद्धि एवं तरक्की की राह दिखाएं।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।