फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   mokshada ekadashi 2021 know date auspicious time puja vidhi and importance of maun

Mokshada Ekadashi 2021: मोक्षदा एकादशी पर रखें मौन व्रत, जानिए क्या हैं मौन व्रत रखने की विधि और फायदे

Tue, 14 Dec 2021 02:52 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद
अनीता जैन ,वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 14 Dec 2021 02:52 PM IST
सार

Mokshda Ekadashi 2021: शास्त्रों के अनुसार मोक्षदा एकादशी तिथि के दिन ही द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध के दौरान अपने शिष्य अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। 

विज्ञापन
mokshada ekadashi 2021 know date auspicious time puja vidhi and importance of maun
मोक्षदा एकादशी 2021: शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा या मौनी एकादशी भी कहा जाता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mokshada Ekadashi 2021: शास्त्रों में मार्गशीर्ष(अगहन) माह को बड़ा ही पावन महीना माना गया है। इस महीने में शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा या मौनी एकादशी भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार मोक्षदा एकादशी तिथि के दिन ही द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के युद्ध के दौरान अपने शिष्य अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। गीता जैसे महान ग्रंथ का प्रादुर्भाव होने के कारण इस दिन को गीता जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। गीता का ज्ञान हमें दुःख, क्रोध, लोभ व अज्ञानता के दलदल से बाहर निकालने के लिए प्रेरित करता है। सत्य, दया, प्रेम और सत्कर्म को अपने जीवन में धारण करने वाला प्राणी ही मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। आज के दिन मौन रखने का भी विधान धर्मग्रंथों में बताया गया है।

विज्ञापन


मौन रहने के लाभ  
मौन की महिमा अपार है,इसे धारण करना तप करने के बराबर है। मौन से क्रोध का दमन,वाणी का नियंत्रण शरीरबल,संकल्प बल एवं आत्मबल में वृद्धि,मन को शांति तथा मस्तिष्क को विश्राम मिलता है जिससे आंतरिक शक्तियों का विकास होता है और ऊर्जा का क्षरण रुकता है।आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी वाणी का शुद्ध और सरल होना अति आवश्यक है। मौन से वाणी शुद्ध और नियंत्रित होती है व यह हमारे सोचने-समझने की शक्ति को विकसित करता है इसलिए हमारे शास्त्रों में मौन का विधान बताया गया है। ऋषि-मुनि या चिंतक मौन रहकर ही मनन-चिंतन करते हैं इससे उनकी मानसिक ऊर्जा बढ़ती है। मौन रहकर कार्य करने से ज्ञानेन्द्रियाँ व कामेन्द्रियाँ एकाग्र होती हैं और कार्य सुचारु रूप से संपन्न होता है। तभी तो पूजा-अनुष्ठानों में मौन रहकर कार्य किया जाता है। मनोविज्ञानी भी एकाग्रता,स्मरण शक्ति बढ़ाने,मन को मजबूत बनाने एवं सकारात्मक सोच के लिए मौन रखने की सलाह देते हैं।दैनिक जीवन में भी कार्य करते समय बोलने और मौन रखने का अंतर समझा जा सकता है।जो व्यक्ति मौन रहते हैं उनकी बुद्धि अपेक्षाकृत अधिक स्थिर एवं संतुलित होती है,ऐसा व्यक्ति हानि-लाभ,हित-अहित के प्रसंगों पर भी बड़े धैर्यपूर्वक निर्णंय ले सकता है।
विज्ञापन


कैसे करें मौन व्रत
इस दिन प्रातः सूर्योदय से पूर्व स्न्नान करके मौन व्रत का संकल्प लें। इस दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करते रहें ।या फिर अपने मन में राधे-कृष्ण या राम-राम रटते रहें। मौन रहकर इस दिन श्रीमदभगवत गीता की सुगंधित फूलों से पूजा कर,गीता का पाठ करना चाहिए। गीता पाठ करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर होकर उसे धर्म,अर्थ,काम और मोक्ष की प्राप्ति होती है।शास्त्रों के अनुसार प्रातःकाल और सायंकाल मनुष्य को जितनी देर हो सके मौन अवश्य रखना चाहिए।ऐसा करने से मानसिक तनाव तो कम होता ही है साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होता है एवं मन को शांति व मानसिक शक्ति प्राप्त होती है। जिन्हें मन को वश में रखना हो व अपने आप पर नियंत्रण साधना हो उन्हें नियमित रूप से कुछ समय के लिए मौन रहने का अभ्यास अवश्य करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed