Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   tulsi vivah 2026 should avoid these tings to get maa lakshmi blessings

तुलसी और भगवान शालिग्राम विवाह में भूलकर भी ना करें ऐसी गलतियां, पूजा रह जाएगी अधूरी

Tue, 17 Nov 2026 07:56 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 17 Nov 2026 07:56 PM IST
सार

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं फिर इसके बाद माता तुलसी और शालिग्राम का विवाह संपन्न किया जाता है। तुलसी विवाह में कुछ चीजों को विशेष ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन
tulsi vivah 2026 should avoid these tings to get maa lakshmi blessings
तुलसी विवाह का धार्मिक महत्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदू धर्म में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी में तुलसी विवाह का विशेष महत्व होता है। सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी मां लक्ष्मी का ही स्वरूप होती हैं और भगवान विष्णु को अतिप्रिय होती हैं। हिंदू घरों में हर दिन तुलसी की पूजा होती है और तुलसी विवाह का दिन बहुत ही शुभ और मांगलिक माना जाता है। कार्तिक माह की देवउठनी पर तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से होता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। तुलसी की पूजा और विवाह में कई बातों को ध्यान दिया जाता है। ऐसे में तुलसी विवाह में कुछ गलतियां जाने-अनजाने में हो जाती है जिससे पूजा का पूरा फल नहीं मिल पाता है। आइए जानते हैं तुलसी विवाह में किन-किन गलतियां को करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन


तुलसी विवाह कब है?
इस वर्ष तुलसी-शालिग्राम विवाह 21 नवंबर 2026 को है। पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी हैं। वहीं कुछ जगहों और घरों में देवउठनी एकादशी की शाम को तुलसी विवाह कराने की परंपरा होती है। 
विज्ञापन

 
तुलसी विवाह में न करें ऐसी गलतियां

तुलसी के पत्ते न तोड़ें
तुलसी विवाह पर भूलकर भी तुलसी के पौधे के पत्ते को नहीं तोड़ना चाहिए। इसके अलावा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, द्वादशी तिथि पर भी तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए। पूजा के लिए ऐसे में पहले से पत्तों को तोड़कर  रख लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा में साफ-सफाई रखें ध्यान
तुलसी विवाह में बिना साफ-सफाई के पूजा नहीं करनी चाहिए। तुलसी विवाह के पहले पूजा स्थल की अच्छी तरह के साफ-सफाई करें। पूजा स्थल को विवाह मंडप की तरह अच्छे से सजावट करनी चाहिए। 


तुलसी माता की बिना श्रृंगार के पूजा न करें
तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे को दुल्हन की तरह से सजाने के परंपरा है। तुलसी विवाह के दिन तुलसी को लाल चुनरी, फूलों और श्रृंगार जरूर करना चाहिए।

पूजा में बासी फूल और गंदे बर्तन रखने से बचें 
तुलसी विवाह के दिन पूजा में इस्तेमाल की जानें वाली सभी तरह की सामग्री को अच्छी तरह से साफ-सुथरा करना चाहिए। तुलसी विवाह में बासी फूल और दूषित बर्तन का इस्तेमाल करने से बचें।

तुलसी के पास दीपक जरूर जलाएं और उसे न छोड़ें
तुलसी विवाह के दिन दीपक जलाना बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। इस दिन दीपक जलाकर भूलकर भी घर को न छोड़ें। 

तुलसी विवाह 2026: देवउठनी एकादशी कब है? जानें तुलसी विवाह की तारीख, तिथि और पूजा मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed