Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Dev uthani ekadashi 2026 receive the blessings of Lord Vishnu be sure to perform these 7 tasks

भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए देवउठनी एकादशी पर जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 7 काम, घर आएगी सुख-समृद्धि

Tue, 17 Nov 2026 09:50 PM IST
सोनिया चौहान धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 17 Nov 2026 09:50 PM IST
सार

Dev Uthani Ekadashi: देवउठनी एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करना भी शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन किन कार्यों को करना लाभकारी माना जाता है।

विज्ञापन
Dev uthani ekadashi 2026 receive the blessings of Lord Vishnu be sure to perform these 7 tasks
देवउठनी एकादशी पर जरूर करें ये 7 काम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Dev Uthani Ekadashi 2026: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। इसलिए इस शुभ दिन पर प्रभु का नाम लेते हुए व्रत और पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख-समृद्धि जीवन में बढ़ती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि तुलसी से जुड़े कुछ शुभ कार्य करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं इन खास उपायों के बारे में।

विज्ञापन





देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें तुलसी से जुड़े ये 7 काम


1. 
देवउठनी एकादशी पर तुलसी माता को लाल चुनरी अर्पित करें।
2. इस शुभ दिन पर तुलसी के पौधे में पीले धागे में 11 गांठ लगाकर बांधें।
3. देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी माता को कच्चा दूध अर्पित करें और घी का दीपक जलाएं।
4. भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी अतिप्रिय हैं। देवउठनी एकादशी के दिन उन्हें 11 तुलसी दल जरूर अर्पित करें।
5. तुलसी के पास बैठकर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें।
6. तुलसी के पौधे में कलावा बांधकर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करें।
7. शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। इसके बाद तुलसी की 7 या 11 बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहने की मान्यता है।

विज्ञापन




देवउठनी एकादशी पर क्यों किया जाता है तुलसी विवाह?

देवउठनी एकादशी के अवसर पर भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह का विशेष विधान है। इस धार्मिक परंपरा को तुलसी विवाह के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन




19 या 20 नवंबर कब है देवउठनी एकादशी?

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर प्रारंभ होगी। वहीं, इसका समापन 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर होगा। उदयातिथि के नियम के अनुसार, इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा।





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed