Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   amla navami 2026 18 november puja vidhi shubh muhurat mantra

शुभ योग में आंवला नवमी ,जानिए किस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा

Tue, 17 Nov 2026 06:43 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 17 Nov 2026 06:43 PM IST
सार

हिंदू धर्म में आंवला नवमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता है। 

विज्ञापन
amla navami 2026 18 november puja vidhi shubh muhurat mantra
अक्षय नवमी 2026 - फोटो : AI

विस्तार

हिंदू धर्म में कार्तिक माह में पड़ने वाली आंवला नवमी का विशेष महत्व होता है। इसे अक्षय नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन करना बहुत ही शुभ और मंगलकारी होता है। इसके अलावा नवमी पर दान और पुण्य करना का भी काफी अच्छा माना जाता है। इस बार आंवला नवमी 18 नवंबर 2026 को है। आइए जानते हैं आंवला नवमी का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र समेत सभी जानकारी। 

विज्ञापन


आंवला नवमी तिथि 2026 
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6 बजकर 4 मिनट से आरंभ होगी ,जिसका समापन 19 नवंबर को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा। इस तरह से आंवला नवमी 18 नवंबर को है। 
विज्ञापन


आंवला नवमी 2026 पूजा शुभ मुहूर्त
आंवला नवमी पर भगवान विष्णु की पूजा के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा करने का महत्व होता है। पंचांग के अनुसार आंवला नवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। वहीं ब्रह्रा मुहूर्त सुबह 4 बजकर 59 मिनट से लेकर 05 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। वहीं अमृतकाल रात 10 बजकर 28 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंवला नवमी पर शुभ योग 
इस बार आंवला नवमी पर रवि योग के साथ ध्रुव और व्याघात योग बनेगा। इस योग में आंवला नवमी पर पूजा करने का विशेष महत्व होता है। 

आंवला नवमी पर क्या है पूजा विधि

  • इस दिन सुबह जल्दी स्नान करें और साफ-सुधरे कपड़े पहनें।
  • इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर भगवान विष्णु की पूजा करने का संकल्प लें। 
  • इस दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, पीला चंदन और तुलसी दल चढ़ाने के साथ घी का दीपक जलाएं। 
  • भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद महिलाएं आंवले के पेड़ की पूजा करें। 
  • आंवले के पेड़ की जड़ में दूध, जल, रोली, अक्षत, फल-फूल और मिठाई अर्पित करें। 
  • पूजा के बाद आंवले के पेड़ के नीचे खाना बनाएं और परिवार संग भोजन ग्रहण करें। 

तुलसी विवाह 2026: शादी में आ रही है रुकावट तो करें ये खास उपाय, जल्द मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी

आंवला नवमी 2026: कल अक्षय नवमी पर करें इन चीजों का दान, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed