फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Karwa Chauth Sargi 2024 5 Must-Have Foods In A Sargi Thali

Karwa Chauth Sargi: सरगी की थाली में जरूर होनी चाहिए ये पांच चीजें

Tue, 15 Oct 2024 07:44 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 15 Oct 2024 07:44 AM IST
सार

Karwa Chauth Sargi 2024: 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम व विश्वास को बढ़ाने वाला पर्व है। 

विज्ञापन
Karwa Chauth Sargi 2024 5 Must-Have Foods In A Sargi Thali
Karwa Chauth Sargi 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Karwa Chauth Sargi 2024: 20 अक्तूबर 2024 को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। यह पति-पत्नी के बीच प्रेम व विश्वास को बढ़ाने वाला पर्व है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत करती हैं। व्रत की शुरुआत हमेशा सरगी खाने से की जाती है, जो सूर्योदय से लगभग 2 घंटे पहले तक खाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सरगी एक पारंपरिक भोजन है, जो करवा चौथ से एक दिन पहले सास अपनी बहुओं को देती हैं। यह थाली विशेष रूप से तैयार की जाती है, जिसमें मिठाई, फल व खाने पीने की अन्य चीजें शामिल की जाती हैं।

विज्ञापन

मान्यताओं के अनुसार सरगी खाने से सास-बहू के रिश्ते में मिठास बनी रहती हैं। इस दौरान सरगी की थाली में कुछ खास चीजों को शामिल करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही व्रत का संपूर्ण फल मिलता है। ऐसे में आइए इनके बारे में जानते हैं

विज्ञापन

सरगी खाने का समय
करवा चौथ पर सरगी हमेशा सूर्योदय से लगभग 2 घंटे पहले तक खाई जाती हैं। पंचांग के अनुसार 20 अक्तूबर को सूर्योदय सुबह 06.25 पर होगा। ऐसे में महिलाएं इससे पहले सरगी खा लें।

सरगी की थाली में रखें ये पांच चीजें

 

  • मान्यताओं के अनुसार सरगी की थाली में हमेशा बादाम, काजू, अखरोट, पिस्ता जैसे सूखे मेवे होने चाहिए। ये सभी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती हैं। इसका सेवन करने से महिलाएं पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करती हैं।
  • सरगी की थाली सभी सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होती हैं। इस थाली में खाने की चीजों के साथ-साथ सोहल श्रृंगार का सामान भी होना चाहिए। ये बहुत शुभ होता है।
  • सरगी की थाली फलों से भरी होनी चाहिए। इसका सेवन करने से निर्जला व्रत रखने की हिम्मत मिलती हैं। 
  • इस दौरान थाली में नारियल पानी भी शामिल करनी चाहिए। 
  • सरगी की थाली में मिठाइयां शामिल करने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा मिलती हैं। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed