Dhanteras 2026 : धनतेरस पर आज रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, जानिए पूजा और खरीदारी मुहूर्त
{"_id":"6aeccc7427e41bee590bb0b0","slug":"dhanteras-2026-live-puja-vidhi-shubh-muhurat-to-buy-gold-silver-mantra-wishes-in-hindi-2026-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2026 : धनतेरस पर आज रात इन जगहों पर जरूर जलाएं दीपक, जानिए पूजा और खरीदारी मुहूर्त","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Fri, 06 Nov 2026 08:08 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:08 PM IST
खास बातें
Dhanteras 2026 Puja Timing Live Updates in Hindi: आज धनतेरस पर मालव्य राजयोग, शुक्र प्रदोष योग, विष्कुंभ योग और हस्त नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ योगों में पूजा-अर्चना और खरीदारी करना बेहद मंगलकारी माना जाता है। आइए इसके महत्व और पूजा विधि को जानते हैं।
विज्ञापन
धनतेरस 2026 Live
- फोटो : अमर उजाला AI
लाइव अपडेट
08:19 PM, 06-Nov-2026
Dhanteras 2026: धनतेरस त्रयोदशी तिथि कल भी
इस बार धनतेरस पर त्रयोदशी तिथि 6 और 7 नवंबर दोनों ही दिन है। ऐसे में कल पूजा खरीदारी कर सकते हैं।08:02 PM, 06-Nov-2026
Dhanteras 2026: आज तिजोरी में रखें ये चीजें
धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा के बाद तिजोरी में हल्दी, अक्षत, कौड़ी और चांदी का सिक्का रखने की प्रथा होती है। इससे घर में धन, सुख-समृद्धि और सकारात्मकता में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
07:24 PM, 06-Nov-2026
Dhanteras Gold Buyting Time : धनतेरस पर प्रदोष काल में करें खरीदारी
धनतेरस पर प्रदोष काल में खरीदारी करने का खास महत्व होता है। आज प्रदोष काल का समय शाम 6 बजकर 02 मिनट से 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा।07:01 PM, 06-Nov-2026
Dhanteras ka Puja Time: प्रदोष काल में धनतेरस का महत्व
धनतेरस पर खरीदारी और प्रदोष काल में पूजा करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की पूजा होती है। प्रदोष काल में पूजा स्थल पर दीपक जलाकर, फूल, अक्षत और मिठाई अर्पित करते हैं।06:46 PM, 06-Nov-2026
धनतेरस पर यहां जरूर यहां दीपक
धनतेरस पर खरीदारी और दीपक जलाने का परंपरा होता है। शाम के समय यम दीपक जलाने से अकाल मुत्यु का भय नहीं रहता है। ऐसे में धनतेरस पर अकालमृत्यु का भय नहीं रहता है। आज शाम को मुख्य दरवाजे पर, तुलसी के पौधे के पास, घर के मंदिर में, दक्षिण दिशा में यम दीपक, छत पर, घर के बालकनी पर जरूर जलाएं।06:26 PM, 06-Nov-2026
Dhanteras Puja Time: धनतरेस की रात को क्यों जलाते हैं यम का दीपक ?
आज धनतेरस की रात को दक्षिण दिशा में यम का दीपक जरूर जलाएं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से अकालमुत्यु का भय नहीं रहेगा और शरीर निरोगी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:14 PM, 06-Nov-2026
Dhanteras 2026: धनतेरस पर कुबेर की पूजा
धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा की जाती है और उनकी दिशा उत्तर मानी गई है। इसलिए इस दिन नकदी उत्तर दिशा में ही रखें, ऐसा करने से आपको धनलाभ होगा।05:43 PM, 06-Nov-2026
Dhanteras Gold Buyting Time: धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त
धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की विशेष परंपरा होती है। द्रिक पंचांग के अनुसार आज शाम धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।05:32 PM, 06-Nov-2026
Dhanteras 2026 Upay: धनतेरस पर धन प्राप्ति के उपाय
धनतेरस पर आरोग्यता के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विधान होता है। जीवन में अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा और उनके मंत्रों को जाप 'ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः' करें।05:14 PM, 06-Nov-2026