फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   July 2025 Hindu Vrat Festival Calendar Hariyali Teej Nag Panchami Devshayani Ekadashi Dates

July Vrat Tyohar List 2025: कब है हरियाली तीज, नाग पंचमी और देवशयनी एकादशी? यहां देखें पूरी सूची

Tue, 01 Jul 2025 08:39 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 08:39 AM IST
सार

July Vrat Tyohar list : जुलाई की शुरुआत के साथ ही 11 तारीख से पवित्र सावन मास का आरंभ हो रहा है। इस माह में देवशयनी एकादशी, नाग पंचमी जैसे कई प्रमुख व्रत-त्योहार पड़ेंगे।
 

विज्ञापन
July 2025 Hindu Vrat Festival Calendar Hariyali Teej Nag Panchami Devshayani Ekadashi Dates
festivals Calendar 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

July Maah Ke Vrat Tyohar List: सनातन धर्म की परंपरा में हर महीना अपनी अलग धार्मिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आता है। जुलाई का महीना भी कुछ ऐसा ही है, जो न सिर्फ पंचांग में विशेष स्थान रखता है, बल्कि श्रद्धा और भक्ति के लिहाज से भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस वर्ष जुलाई की शुरुआत के साथ ही 11 तारीख से सावन मास का आगमन हो रहा है , वह पावन काल जिसमें शिवभक्त पूरे मन, वचन और कर्म से महादेव की आराधना में लीन हो जाते हैं।

विज्ञापन

July Masik Rashifal 2025: ग्रहों की चाल के साथ क्या बदलेंगे आपके सितारे? यहां पढ़ें जुलाई का मासिक राशिफल
विज्ञापन

सावन के साथ ही जुलाई में देवशयनी एकादशी, हरियाली तीज, मंगला गौरी व्रत, नाग पंचमी और सावन शिवरात्रि जैसे पर्वों की सजीव झांकी देखने को मिलेगी। यह महीना व्रत, उपवास और अनुष्ठानों के साथ आत्मिक शुद्धि और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है। मान्यता है कि इस मास में भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी होती है और वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चनें भी दूर होती हैं। ऐसे में आइए जानें जुलाई के धार्मिक कैलेंडर में किन-किन पर्वों और तिथियों का है महत्व। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rashifal 29 June: मकर और मीन समेत इन चार राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

July 2025 Hindu Vrat Festival Calendar Hariyali Teej Nag Panchami Devshayani Ekadashi Dates
जुलाई माह के व्रत त्योहार - फोटो : adobe

जुलाई माह के व्रत त्योहार 

  • 6 जुलाई- देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत
  • 8 जुलाई- भौम प्रदोष व्रत,
  • 9 जुलाई -आषाढ़ चौमासी चौदस
  • 10 जुलाई -कोकिला व्रत, गुरु पूर्णिमा
  • 11 जुलाई -सावन की शुरुआत
  • 14 जुलाई – सावन का पहला सोमवार
  • 15 जुलाई- मंगला गौरी व्रत
  • 16 जुलाई – कर्क संक्रांति
  • 21 जुलाई – सावन का दूसरा सोमवार
  • 22 जुलाई- दूसरा मंगला गौरी व्रत, सावन प्रदोष व्रत
  • 23 जुलाई – सावन की शिवरात्रि
  • 24 जुलाई – हरियाली अमावस्या
  • 27 जुलाई – हरियाली तीज
  • 28 जुलाई -सावन का तीसरा सोमवार, विनायक चतुर्थी
  • 29 जुलाई -नाग पंचमी
  • 30 जुलाई को स्कंद षष्ठी
  • 31 जुलाई – तुलसीदास जयंती

July 2025 Hindu Vrat Festival Calendar Hariyali Teej Nag Panchami Devshayani Ekadashi Dates
जुलाई माह के व्रत त्योहार - फोटो : adobe stock

6 जुलाई 2025 : देवशयनी एकादशी
यह एकादशी न केवल व्रतों में विशेष मानी जाती है, बल्कि इस दिन से देवताओं का शयनकाल  यानी चातुर्मास  भी आरंभ हो जाता है। अगले चार महीनों तक कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते, क्योंकि देवी-देवता विश्राम करते हैं। इस एकादशी का व्रत रखने से जीवन में पुण्य, संयम और आत्मिक उन्नति का द्वार खुलता है।

July 2025 Hindu Vrat Festival Calendar Hariyali Teej Nag Panchami Devshayani Ekadashi Dates
जुलाई माह के व्रत त्योहार - फोटो : adobe stock

10 जुलाई 2025: कोकिला व्रत, गुरु पूर्णिमा, आषाढ़ पूर्णिमा
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन वेद व्यास जी के प्राकट्य के उपलक्ष्य में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। साथ ही, कोकिला व्रत भी इसी दिन रखा जाएगा, जो विशेष रूप से सुहागिनों और विवाह की इच्छुक कन्याओं द्वारा किया जाता है। यह व्रत जीवन में सुख-शांति, प्रेम और उत्तम दांपत्य सुख प्रदान करता है।

July 2025 Hindu Vrat Festival Calendar Hariyali Teej Nag Panchami Devshayani Ekadashi Dates
जुलाई माह के व्रत त्योहार - फोटो : free pic

11 जुलाई 2025: सावन मास प्रारंभ
श्रावण मास, भगवान शिव को समर्पित वह दिव्य समय है जब आकाश भी जलाभिषेक करता है। इस माह शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र अर्पित करने से समस्त पाप क्षय होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह मास विशेषकर सोमवार व्रत और रुद्राभिषेक के लिए अत्यंत फलदायक माना गया है।

July 2025 Hindu Vrat Festival Calendar Hariyali Teej Nag Panchami Devshayani Ekadashi Dates
जुलाई माह के व्रत त्योहार - फोटो : adobe

27 जुलाई 2025: हरियाली तीज
शृंगार, समर्पण और प्रेम का प्रतीक हरियाली तीज विवाहित और अविवाहित दोनों स्त्रियों के लिए मंगलदायक होती है। इस दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा कर सौभाग्य, प्रेम और उत्तम वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखा जाता है। यह पर्व प्रकृति की हरियाली और नवजीवन के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed