फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 29 June 2025 mesh kark singh kanya kumbh makar meen

Aaj Ka Rashifal 29 June: मकर और मीन समेत इन चार राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 29 Jun 2025 06:52 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 29 Jun 2025 06:52 AM IST
सार

29 June Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 29 जून 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 29 June 2025 mesh kark singh kanya kumbh makar meen
दैनिक राशिफल- 29 जून 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 29 June: आज 29 जून, रविवार का दिन है, चंद्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं जबकि भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र अपनी स्वराशि में गोचर आज करेंगे। ऐसे में आज के दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। वृषभ राशि के लोगों के लिए पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तुला राशि के लोगों को आज के दिन कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशि के लोगों के लिए आज का दिन किस तरह बीतेगा।
विज्ञापन


Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से कामों को निपटाने के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर भी योजना बनाकर चलना होगा। आप कोई भी काम थोड़ा समझदारी दिखाते हुए उठाएं। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आपको कोई काम को लेकर पुरस्कार आदि मिल सकता है। माता-पिता का स्नेह भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आप अपनी पर्सनालिटी पर भी पूरा ध्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक  रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा और आप अपने घर के साथ-साथ कुछ चीजों की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। परिवार में आपसी कलह आपको टेंशन दे सकती है। आप बेवजह किसी बात को लेकर गुस्सा ना करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा 

आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दवाब अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आप किसी बात को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपके बॉस आपको अच्छे काम के लिए कोई पुरस्कार दे सकते हैं। रोजगार को लेकर आप यदि परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। आपको जीवनसाथी के भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपनी कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आज आप किसी काम को लेकर यदि धन उधार लेने के लिए सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप अपने किसी मित्र की मदद से रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं, लेकिन आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की पद और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान को आप किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, जिसके लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई धोखा मिलने की संभावना है। आप अपने अटके हुए कामों को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन किसी शारीरिक समस्या को यदि आपने छोटा समझा, तो आने वाले समय में आपके लिए समस्या बन सकती है। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप यदि  व्यापार की योजना को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपको कोई अच्छा लाभ देगी।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद

आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल

शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। आप किसी काम को दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। पार्टनरशिप में कोई काम करने से आपको भारी नुकसान हो सकता है। आप अपनी वाणी पर संयम रखें,  तभी आपको राजनीति में अच्छी सफलता हासिल होती दिख रही है। आपको आज लोगों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी को धन उधार देने से बचें।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नये पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिलेगा। आपको कोई विरोधी परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी सरकारी योजना में धन लगा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो उनकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को किसी अच्छे अवसर के मिलने की संभावना है। आप पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। आप अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको आलस्य को दूर भगाने की आवश्यकता है।

Surya Arghya: सूर्य देव को जल चढ़ाने से मिलते हैं ये विशेष लाभ, जानें अर्घ्य देने के नियम

Sawan 2025: सावन में नहीं करने चाहिए ये काम, वरना रूठ सकते हैं भोलेनाथ

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। यदि किसी काम को पूरा करने में आपको समस्या आ रही थी, तो आप अपने भाई-बहनों से मदद ले सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों पर खरे उतरेंगे। परिवार में आज किसी अतिथि का आगमन होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको अपनी आंखों से संबंधित किसी समस्या को नजरअंदाज करने से बचना होगा। विद्यार्थियों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिल सकता है।

Signs of Bad Time: जीवन में कुछ बुरा होने से पहले मिलते हैं ये पांच संकेत, न करें नजरअंदाज

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छी ऊंचाइयां मिलेंगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करें और इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। जीवनसाथी को आप कुछ नए कपड़े और गहने आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपका अटका हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed