मंगलवार को श्री हनुमान जी का वार माना जाता है। इस दिन बजरंगी की साधना का विशेष फल मिलता है। यही मंगल तब और विशेष हो जाता है जब यह ज्येष्ठ माह में पड़ता है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगल को बड़ा मंगल कहते हैं। बजरंगी की कृपा दिलाने वाले बड़े मंगल की शुरुआत इस बार जेठ के महीने में 21 मई से हुई। इसके बाद 28 मई के बाद अब 4 जून और 11 जून को बड़ा मंगल पड़ेगा।
Bada Mangal 2019 : तीसरा बड़ा मंगल आज, जानें हनुमान की किस पूजा से पूरे होंगे सारे अरमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुभ नक्षत्र में मनाया जाएगा तीसरा बड़ा मंगल
ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगल चार जून को शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के साथ मृगशिरा नक्षत्र में पड़ेगा। मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल है, जो सबका मंगल करता है। इस तरह से देखा जाए तो हनुमत साधकों के लिए यह एक अत्यंत ही शुभ और मंगलकारी दिन है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक एक महापर्व के रुप में मनाया जात है। बड़ा मंगल के दिन लखनऊ के तकरीबन प्रत्येक मंदिर, सड़क, गली, आदि में हनुमान जी पूजा होती और प्रसाद बंटता दिख जाएगा।
इसी शुभ दिन श्रीराम से पहली बार मिले थे हनुमान
मान्यता है कि श्री हनुमान जी पहली बार अपने आराध्य प्रभु श्रीराम से ज्येष्ठ माह के मंगलवार वाले दिन मिले थे। यही कारण है कि इसे बड़ा मंगल कहा जाता है। चूंकि श्री मंगलवार श्री हनुमान जी का दिन माना जाता है, इसलिए पूरे ज्येष्ठ माह में श्री हनुमान जी से जुड़े इस अहम दिन विशेष रूप से साधना-आराधना की जाती है।
इस विधि से करें पूजन
बड़ा मंगल के दिन सात चिरंजीवियों में से एक श्री हनुमान जी की विशेष रूप से साधना-आराधना की जाती है। विदित हो कि भगवान श्री हनुमान उन सात पवित्र देवताओं में से एक हैं जो सशरीर युगों-युगों से इस पृथ्वी पर मौजूद हैं। ऐसे में बजरंगी के इस पावन पर्व पर उनकी विधि-विधान से पूजा करने पर सुख-समृद्धि और आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। बजरंगी को समर्पित बड़ा मंगल के दिन श्री हनुमान जी को पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ चना, गुड़, मीठी पूड़ी आदि का प्रसाद चढ़ना चाहिए। इस दिन अन्न दान और जल दान का विशेष महत्व है।
बड़ा मंगल से जुड़ी हैं कई चमत्कारिक कहानियां
यहां पर हिंदू और मुस्लिम दोनों ही भक्ति भाव से इस महापर्व से जुड़ते हैं। लखनऊ में बड़ा मंगल मनाने के पीछे मान्यता है कि एक समय यहां के नवाब सआदतअली खां अत्यधिक बीमार पड़ गए, जिसके बाद उन्होंने स्वस्थ होने के लिए उन्होंने हनुमान से मन्नत मांगी थी, जिसके पूरे होते ही उन्होंने हनुमान जी का एक विशाल मंदिर बनवाया था, जो आज अलीगंज में स्थित है। हनुमान जी के चमत्कार से जुड़ी न जाने कितनी कहानियां हैं, जिनसे जुड़ते हुए बड़ा मंगल पर श्रद्धालु अपनी मंगल कामना करते हैं।