फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   holy significance of kartik month and importance of donation

कार्तिक मास : जानें मोक्ष और मनोकामना के लिए किस चीज का करें दान

Sun, 28 Oct 2018 12:28 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
holy significance of kartik month and importance of donation
kartik mass 2018

कहते हैं कि करेंगे दान तो होगा कल्याण। मान्यता है कि दान में दी जाने वाली वस्तुओं, पदार्थों, द्रव्यों में देवता विराजमान रहते हैं और सभी पदार्थों के अधिष्ठाता देवता भिन्न-भिन्न नाम रूपों वाले हैं। जैसे पृथ्वी के शिव, आकाश के विष्णु, अग्नि के महेश्वरी, वायु के सूर्य, जल के देव गणेश हैं। वेद-पुराण, शास्त्रों में दान-पुण्य से होने वाले कल्याण की महत्ता का वर्णन किया गया है। तमाम कामनाओं और ग्रहों के अनुरूप दान के अलावा बारह मास के हिसाब से भी दान का अपना अलग महत्व है।

विज्ञापन


कार्तिक मास का महत्व
मासानां कार्तिक: श्रेष्ठ:। अर्थात् 12 मासों में कार्तिक मास सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस पावन मास में कई उत्सव और पर्व पड़ते हैं। साथ ही इसी महीने तमाम तरह की कामनाओं के लिए अलग-अलग दान का विधान है। आईये जानते हैं कार्तिक मास में आखिर किन चीजों का दान किया जाता है।
विज्ञापन


कार्तिक मास के प्रमुख पर्व
कार्तिक मास में करवा चौथ, धनतेरस, गोवत्स द्वादशी, गोत्रीरात्र व्रत, नरक चतुर्दशी, हनुमत जयंती, दीपावली, अन्नकूट, गोवर्धन पूजा, यम द्वितीया, सूर्य षष्ठी, गोपाष्टमी, अक्षय नवमी, देवोत्थान एकादशी, तुलसी विवाह, बैकुंठ चतुर्दशी, कार्तिक पूर्णिमा आदि कई पर्व आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या करें दान
कार्तिक मास प्रकाश पर्व एवं दीपदान के लिए जाना जाता है। इस माह में हमें प्रतिदिन चने का दान देना चाहिए। इस पावन मास में गोसेवा का काफी महत्व है। इसलिए गोमाता का आशीर्वाद पाने के लिए प्रतिदिन गाय को हरी घास खिलाएं। साथ ही धान्य, बीज, चांदी, दीप, नमक आदि का यथाशक्ति दान करना चाहिए।


इस बात का रखें ध्यान
किसी भी कामना से दिए जाने वाले दान में श्रद्धा और विश्वास का महत्वपूर्ण स्थान होता है। दान देते समय इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि हम जो कुछ भी दान दें उसे देते समय हमारे मन में किसी प्रकार का अहंकार या तिरस्कार की भावना नहीं आना चाहिए। बल्कि भावना ये होनी चाहिए कि हम जो कुछ भी दे रहे हैं वह ईश्वर प्रदत्त है, उसी का है, पुन: उसी को समर्पित कर रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed