फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   hindu calendar 2023 vrat tyohar festival in year 2023 adhimaas shravan will be 59 days

Hindu Calendar 2023: साल 2023 में 59 दिनों का होगा सावन का महीना, होंगे 8 सावन सोमवार व्रत

Sun, 01 Jan 2023 07:48 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 01 Jan 2023 07:48 AM IST
सार

साल 2023 में सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त का चलेगा। कुल मिलाकर सावन के महीने में 59 दिन होंगे। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा। जिसे मलमास भी कहा जाता है।

विज्ञापन
hindu calendar 2023 vrat tyohar festival in year 2023 adhimaas shravan will be 59 days
hindu calendar 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Hindu Calendar 2023: जल्द ही नववर्ष 2023 शुरू होने वाला है। इस बार साल 2023 व्रत-त्योहार, पंचांग और ज्योतिषीय गणना के द्दष्टिकोण से बहुत खास रहने वाला होगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस बार साल 2023, 12 महीने के बजाए 13 महीनों का होगा। दरअसल अधिकमास के चलते साल ऐसा संभव है। इस वर्ष शिव आराधना के लिए सबसे पवित्र माह सावन का महीना 30 दिनों के बजाय 59 दिनों का होगा। यानी सावन का महीना दो माह तक रहेगा। इसी के चलते सावन के महीने में 8 सावन सोमवार व्रत आएंगे। इस तरह का संयोग 19 साल बाद दोबारा बनेगा जब सावन का महीना 59 दिनों को होगा। अधिकमास के चलते साल 2023 में आने वाले कई प्रमुख व्रत और त्योहार 15 से 20 दिनों के लिए आगे बढ़ जाएंगे। वहीं अगर ज्योतिषीय द्दष्टिकोण से देखें तो साल 2023 में शनि, गुरु और राहु-केतु जैसे प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके अलावा साल 2023 में विवाह के कुल 67 शुभ मुहूर्त होंगे। साल में दो-दो सूर्य और चंद्र ग्रहण भी पड़ेगा।
विज्ञापन


अधिकमास की गणना
साल 2023 में सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त का चलेगा। कुल मिलाकर सावन के महीने में 59 दिन होंगे। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा। जिसे मलमास भी कहा जाता है। दरअसल वैदिक पंचांग की गणना सौरमास और चंद्रमास के आधार पर होती है। एक चंद्रमास 354 दिनों का जबकि एक सौरमास 365 दिनों का होता है। इस तरह से इन दोनों में 11 दिन का अंतर आ जाता है और तीसरे वर्ष 33 दिनों का अतिरिक्त एक माह बन जाता है। इस 33 दिनों के समायोजन को ही अधिकमास कहा जाता है। अधिकमास को मलमास और पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार जिस महीने इन अतिरिक्त 33 दिनों का समायोजन होता है उसमें इनकी संख्या लगभग दोगुनी हो जाती है।  साल 2023 में अधिकमास के दिनों का समायोजन सावन के महीने में होगा इस कारण से सावन का महीना 2 महीनों का होगा। इस तरह का संयोग 19 वर्षो के बाद बन रहा है।
विज्ञापन


2023 के सावन महीने में कुल 8 सावन सोमवार 

सावन का पहला सोमवार- 10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार- 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार- 24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार-  31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवार- 07 अगस्त 
सावन का छठा सोमवार-  14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवार- 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवार- 28 अगस्त

जरूर पढ़ें:- वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 
विज्ञापन
विज्ञापन


तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

ग्रहण 2023
सूर्य ग्रहण- 20 अप्रैल और 14 अक्तूबर को
चंद्र ग्रहण- 05 मई और 28 अक्तूबर को

शुभ योग 2023
गुरु पुष्य योग- 30 मार्च, 27 अप्रैल और 25 मई
रवि पुष्य योग- 08 जनवरी,10 सितंबर और 5 नवंबर

विवाह शुभ मुहूर्त 2023
हिन्दी पंचांग के अनुसार साल 2023 में विवाह के कुल 59 शुभ मुहूर्त हैं। इनमें जनवरी में 9, फरवरी में 13, मई में 14, जून में 11, नवंबर में 5 और दिसंबर में 7 विवाह मुहूर्त हैं। 

जनवरी - 15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31
फरवरी - 6, 7, 8, 9 10, 12, 13, 14, 15, 17, 22 23, 28
मई- 4, 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29, 30
जून- 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26, 27
नवंबर - 23, 24, 27, 28, 29
दिसंबर- 5, 6, 7 8, 9, 11, 15
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed