Ahoi Ashtami 2026 Date: इस साल 29 अक्तूबर 2026 को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है। इसके बाद अब महिलाओं को अहोई अष्टमी के व्रत का इंतजार है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखा जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म में खास महत्व रखता है। पंचांग के अनुसार, इसे कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रखा जाता है। ऐसे में इस साल अहोई अष्टमी व्रत की तारीख क्या रहेगी इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, अहोई अष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा और पूजा का समय क्या रहेगा।
{"_id":"6ae2f7fc317ec55c740a574b","slug":"kab-hai-ahoi-ashtami-2026-date-muhurat-and-taro-ki-puja-ka-samay-in-hindi-2026-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ के बाद कब है अहोई अष्टमी? 1 या 2 नवंबर, जानें व्रत की सही तारीख और शुभ मुहूर्त","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
करवा चौथ के बाद कब है अहोई अष्टमी? 1 या 2 नवंबर, जानें व्रत की सही तारीख और शुभ मुहूर्त
Thu, 29 Oct 2026 01:24 PM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:24 PM IST
सार
Ahoi Ashtami 2026: पंचांग के अनुसार, अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रखा जाता है। ऐसे में इस साल अहोई अष्टमी व्रत की तारीख क्या रहेगी ? इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल है। ऐसे में आइए इसकी तिथि और मुहूर्त को विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2026 Date
- फोटो : amar ujala
Trending Videos
Ahoi Ashtami 2026
- फोटो : Amar Ujala
कब है अहोई अष्टमी 2026
- हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 1 नवंबर 2026, रविवार को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी।
- इस तिथि का समापन 2 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर होगा।
- उदयातिथि के अनुसार, इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा।
करवा चौथ पर दिल्ली-नोएडा और गुरुग्राम में देर से दिख सकता है चांद, काले बादलों का रहेगा साया
Ahoi Ashtami 2026
- फोटो : freepik
अहोई अष्टमी 2026 का शुभ मुहूर्त
- अहोई अष्टमी व्रत: 1 नवंबर 2026, रविवार
- अष्टमी तिथि प्रारंभ: 1 नवंबर को दोपहर 2:51 बजे
- अष्टमी तिथि समाप्त: 2 नवंबर को दोपहर 1:10 बजे
- पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 4:59 बजे से 6:15 बजे तक
- तारों के दर्शन का समय: शाम 5:22 बजे के आसपास
करवा चौथ 2026: आज करवा चौथ पर किस समय सुनें कथा और कब निकलेगा चांद? यहां जानें सभी सवालों के जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2026
- फोटो : freepik
अहोई अष्टमी की पूजा विधि
- अहोई अष्टमी के दिन पूजा के लिए सबसे पहले एक चौकी पर अहोई माता की तस्वीर स्थापित करें।
- इसके बाद माता के सामने दीपक जलाएं और विधि-विधान से पूजा करें।
- पूजा के दौरान अहोई अष्टमी की व्रत कथा का पाठ करें और माता को फल, मिठाई आदि का भोग लगाएं।
- पूजा में दान की सामग्री और सुहाग से जुड़ी वस्तुएं भी रख सकती हैं।
- शाम को तारे दिखाई देने पर परंपरा के अनुसार तारों को अर्घ्य दें और संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य व सुखी जीवन की कामना करें।
- पूजा के बाद अपनी श्रद्धा के अनुसार दान-पुण्य करें। कुछ परंपराओं में संतान के हाथों से भी दान कराया जाता है।
करवा चौथ 2026: पति-पत्नी अपनी राशि के अनुसार पहनें कपड़े, जानें 12 राशियों के शुभ रंग
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।