{"_id":"5bb1d825867a5570f257bba4","slug":"festivals-and-vrat-date-in-october-month-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्टूबर में होंगे नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ जैसे कई बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
अक्टूबर में होंगे नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ जैसे कई बड़े त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
अक्टूबर महीने के व्रत-त्योहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्टूबर महीने में कई बड़े व्रत-त्योहार आने वाले हैं। जिसमें दशहरा, नवरात्रि और करवा चौथ प्रमुख है। पूरे महीने लगभग 20 छोटे और बड़े तीज त्योहार होंगे। पितृ पक्ष के खत्म होने के बाद 10 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। इन नौ दिनों में देवी मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्रि के खत्म होने के बाद दशहरा मनाया जाएगा। उसके बाद करवा चौथ और शरद पूर्णिमा जैसे व्रत और त्योहार भी अक्टूबर महीने में है। आइए देखते हैं किस दिन कौन कौन से व्रत - त्योहार रहेंगे।
विज्ञापन
अक्टूबर महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट -
2 अक्टूबर - महालक्ष्मी व्रत, गांधी जयंती, अष्टमी श्राद्ध
5 अक्टूबर - इंदिरा एकादशी, शुक्रवार व्रत
6 अक्टूबर - शनि प्रदोष व्रत
7 अक्टूबर - मासिक शिवरात्री
8 अक्टूबर - सर्वपितृ अमावस्या
10 अक्टूबर - शारदीय नवरात्रि शुरुआत (घट स्थापना), महाराजा अग्रसेन जयंती
12 अक्टूबर - विनायक चतुर्थी
16 अक्टूबर - कालरात्रि पूजा
17 अक्टूबर - दुर्गाष्टमी पूजा
18 अक्टूबर - दुर्गा नवमी पूजा, नवरात्रि समाप्ति
19 अक्टूबर - दशहरा, विजया दशमी
20 अक्टूबर - पापांकुशा एकादशी
22 अक्टूबर - प्रदोष व्रत
23 अक्टूबर - शरद पूर्णिमा
24 अक्टूबर - वाल्मीकि जयंती, मीरा बाई जयंती
25 अक्टूबर - कार्तिक माह आरम्भ
27 अक्टूबर - करवा चौथ
31 अक्टूबर - अहोई अष्टमी