{"_id":"6aeb047cf71d938ccf0c037f","slug":"rama-eakdashi-2026-puja-mantra-rashi-ke-anusaar-know-shubh-muhurat-in-hindi-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रमा एकादशी पर राशि के अनुसार करें मंत्र जाप, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगा भाग्य","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
रमा एकादशी पर राशि के अनुसार करें मंत्र जाप, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगा भाग्य
Thu, 05 Nov 2026 06:41 AM IST
मेघा कुमारी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 05 Nov 2026 06:41 AM IST
सार
Rama Eakdashi 2026 Puja Mantra: रमा एकादशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार मंत्र जाप करने से सुख-समृद्धि और धन-वैभव का आशीर्वाद मिलता है। जानें सभी 12 राशियों के लिए शुभ मंत्र।
विज्ञापन
रमा एकादशी व्रत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
Rama Eakdashi 2026 Puja Mantra: 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रमा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। दिवाली उत्सव के दौरान पड़ने वाली यह एकादशी बेहद खास और महत्वपूर्ण मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रमा लक्ष्मी जी का ही एक नाम है। इसलिए इस एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करना भी शुभ होता है। इससे धन-वैभव की प्राप्ति होती हैं। वहीं, इस बार रमा एकादशी खास है, क्योंकि इस दिन पर गुरुवार का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और वैधृति योग का साया भी रहेगा। मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं कि किस राशि के जातकों को कौन-सा मंत्र जपना चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
रमा एकादशी पर राशि के अनुसार करें मंत्र जाप
पूजा के लिए मिलेंगे खास मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त
11:42 − 12:26
05 नवंबर 2026, गुरुवार के दिन का चौघड़िया
शुभ- 06:38 - 08:00
रोग - 08:00 - 09:21
उद्वेग- 09:21 - 10:42
चर- 10:42 - 12:03
लाभ- 12:03 - 13:24
अमृत -13:24 - 14:46
काल -14:46 - 16:07
शुभ- 16:07 - 17:28
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- मेष राशि वालों के लिए यह दिन शुभ फलदायी हो सकता है। धन लाभ और मनचाही सफलता के योग बन सकते हैं। आप 'ॐ श्री केशवाय नमः' या 'ॐ गोविंदाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- वृषभ राशि के जातक 'ॐ श्री हृषीकेशाय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
- मिथुन राशि वालों के लिए 'ॐ माधवाय नमः' मंत्र का जाप शुभ माना जाता है। इस मंत्र के स्मरण से जीवन में सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है।
- कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए 'ॐ श्री नारायणाय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं।
- सिंह राशि वालों के लिए 'ॐ श्री विष्णवे नमः' मंत्र का जाप करना शुभ फलदायी माना जाता है। इससे किस्मत का भरपूर साथ मिलता है।
- कन्या राशि के जातक 'ॐ श्री विष्णवे नमः' मंत्र का जाप करें। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
- तुला राशि वालों के लिए 'ॐ श्री भूभवे नमः' मंत्र का जाप बताया गया है। इससे सभी अटके कामों का मनचाहा फल मिलता है।
- वृश्चिक राशि के जातक 'ॐ श्री प्रजापतये नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं। यह शुभ होता है।
- धनु राशि वालों के लिए 'ॐ श्री उपेन्द्राय नमः' मंत्र का जाप शुभ माना जाता है।
- मकर राशि के जातक 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं।
- कुंभ राशि वालों के लिए 'ॐ महाकालाय नमः' मंत्र का जाप करना लाभकारी माना जाता है।
- मीन राशि के जातक 'ॐ विष्णवे नमः' मंत्र का जाप करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
पूजा के लिए मिलेंगे खास मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त
11:42 − 12:26
05 नवंबर 2026, गुरुवार के दिन का चौघड़िया
शुभ- 06:38 - 08:00
रोग - 08:00 - 09:21
उद्वेग- 09:21 - 10:42
चर- 10:42 - 12:03
लाभ- 12:03 - 13:24
अमृत -13:24 - 14:46
काल -14:46 - 16:07
शुभ- 16:07 - 17:28