{"_id":"6ae84f551b23a5077d0011af","slug":"dhanteras-2026-date-6-or-7-november-puja-shubh-and-shopping-muhurat-kab-hai-dhanteras-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब है धनतेरस 6 या 7 नवंबर? जानिए तिथि, पूजा-खरीदारी का शुभ मुहूर्त और क्या है महत्व?","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
कब है धनतेरस 6 या 7 नवंबर? जानिए तिथि, पूजा-खरीदारी का शुभ मुहूर्त और क्या है महत्व?
Mon, 02 Nov 2026 02:22 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:22 PM IST
सार
6 नवंबर को धनतेरस है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस दिन खरीदारी करने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
धनतेरस का महत्व
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
पांच दिनों तक चलने वाले दीपोत्सव पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। हिंदू धर्म में धनतेरस को बहुत ही शुभ और खास माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब देवताओं और असुरों के बीच समुद्र मंथन हुआ था, तो इस दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धनरेतर पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा का करने का विशेष महत्व होता है। धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन और नई चीजों का खरीदारी करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कब है धनतेरस का त्योहार और खरीदारी का शुभ मुहूर्त का समय।
धनतेरस तिथि 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी, जिसका समापन 7 नवंबर को को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा।
धनतेरस पूजा और खरीदारी मुहूर्त क्या रहेगा?
धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विशेष विधान होता है। धनतरेस पर पीतल और चांदी के बर्तन खरीनदने की विशेष परंपरा होती है। ऐसी मान्यता है इस दिन शुभ खरीदारी करने से धन में वृद्धि और समृद्धि आती है। इसके अलावा सोने की खरीदारी का भी खास महत्व होता है। इस दिन शाम को घर के मुख्य दरवाजे और आंगन में दीपक जलाए जाते हैं। इसके एक दीपक यमराज के लिए भी जलाने का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
धनतेरस क्यों मनाया जाता है ?
धनतेरस पर आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा का विशेष विधान होता है। मान्यता है इस तिथि पर ही भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।
दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर कब है दिवाली ? जानें तारीख, अमावस्या तिथि और लक्ष्मी-गणेश पूजा के शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
धनतेरस तिथि 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह करीब 9 बजकर 30 मिनट से शुरू होगी, जिसका समापन 7 नवंबर को को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर होगा। ऐसे में धनतेरस का त्योहार 6 नवंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा।
विज्ञापन
धनतेरस पूजा और खरीदारी मुहूर्त क्या रहेगा?
- धनतेरस पूजा मुहूर्त: शाम 6 बजकर 19 मिनट से लेकर 08 बजकर 17 मिनट तक।
- प्रदोष काल: शाम 5 बजकर 49 मिनट से लेकर 08 बजकर 23 मिनट तक।
- वृषभ काल: शाम 06 बजकर 19 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 17 मिनट तक।
- धनतेरस खरीदारी शुभ मुहूर्त: 6 नवंबर सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर 07 नवंबर सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक।