Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2026: 8 या 9 नवंबर कब है दिवाली ? जानें तारीख, अमावस्या तिथि और लक्ष्मी-गणेश पूजा के शुभ मुहूर्त

Mon, 02 Nov 2026 12:43 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 02 Nov 2026 12:43 PM IST
सार

Diwali 2026 Date: दिवाली कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विधान है। मान्यता है कि भगवान राम वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। जानें 2026 में दिवाली की सही तारीख और शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन
8 or 9 november Diwali 2026 date shubh muhurat and Amavasya Tithi in hindi
दिवाली 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Diwali 2026 Date: साल का सबसे बड़ा त्योहार दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने का विधान है। शास्त्रों के अनुसार, यह तिथि शुभता, नई शुरुआत, लाभ और सुख-समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर देशभर के मंदिरों में पूजा-पाठ के विशेष आयोजन किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम 14 वर्षों का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। उनके आगमन की खुशी में सभी अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर यह उत्सव मनाया था। इसलिए दिवाली को दीपों की रोशनी, खुशियों और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, साल 2026 में दिवाली किस दिन मनाई जाएगी और लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।


धनतेरस 2026: 6 या 7 नवंबर कब है धनतेरस? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और क्या खरीदें-क्या नहीं
नवंबर मासिक राशिफल: मकर राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है माह, धैर्य और सतर्कता बनाए रखें

Trending Videos
8 or 9 november Diwali 2026 date shubh muhurat and Amavasya Tithi in hindi
दिवाली 2026 - फोटो : adobe stock

कब है दिवाली 2026?

  • हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 8 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी। 
  • इस तिथि का समापन 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। 
  • प्रदोष काल में अमावस्या तिथि होने के कारण दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी।

नवंबर 2026: धनतेरस-दिवाली से लेकर छठ पूजा तक, यहां देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की लिस्ट

नवंबर मासिक राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिए अनुभवों के साथ आगे बढ़ने वाला रहेगा महीना

8 or 9 november Diwali 2026 date shubh muhurat and Amavasya Tithi in hindi
दिवाली 2026 - फोटो : Amar Ujala
लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए शाम 5 बजकर 54 मिनट से शाम 7 बजकर 50 मिनट तक का समय शुभ रहेगा। इस अवधि में विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल: दिवाली का सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा खास, धन लाभ के बनेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
8 or 9 november Diwali 2026 date shubh muhurat and Amavasya Tithi in hindi
दिवाली 2026 - फोटो : adobe
8 नवंबर 2026, चौघड़िया मुहूर्त
  • शुभ: शाम 5:31 बजे से 7:21 बजे तक
  • रोग: रात 7:21 बजे से 8:57 बजे तक
  • उद्वेग: रात 8:57 बजे से 10:33 बजे तक
  • चर: रात 10:34 बजे से 12:10 बजे तक
  • लाभ: रात 12:10 बजे से 1:46 बजे तक (9 नवंबर)
  •  अमृत: रात 1:46 बजे से 3:22 बजे तक
  • काल: रात 3:23 बजे से 4:59 बजे तक
  • शुभ: सुबह 4:59 बजे से 6:35 बजे तक
विज्ञापन
8 or 9 november Diwali 2026 date shubh muhurat and Amavasya Tithi in hindi
दिवाली 2026 - फोटो : AI
दिवाली उत्सव 2026 की प्रमुख तिथियां
  • धनतेरस: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार
  • छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी: 7 नवंबर 2026, शनिवार
  • दीपावली: 8 नवंबर 2026, रविवार
  • गोवर्धन पूजा: 10 नवंबर 2026, मंगलवार
  • भाई दूज: 11 नवंबर 2026, बुधवार

नवंबर 2026: किन राशि के लोगों को मिलेगी खुशियां और किसे रहना है सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों की भविष्यवाणियां

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed