फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   5 things you should Not buy on Dhanteras 2024 know kab hai Dhanteras

Dhanteras 2024: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये पांच चीजें

Tue, 15 Oct 2024 07:44 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 15 Oct 2024 07:44 AM IST
विज्ञापन
5 things you should Not buy on Dhanteras 2024 know kab hai Dhanteras
Dhanteras 2024 - फोटो : freepik

Dhanteras 2024: हिंदू धर्म में दिवाली को प्रकाश, ज्ञान और अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन जलने वाले दीपक की रोशनी हम सभी के जीवन से अंधकार को दूर करती हैं। भारत सहित अन्य देशों में दिवाली के पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। पंचांग के अनुसार धनतेरस का त्योहार कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ-साथ मां लक्ष्मी और कुबेर महाराज की आराधना करनी चाहिए। इससे धन दौलत में वृद्धि होती हैं।

विज्ञापन


इस साल 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सोना, चांदी व झाड़ू को खरीदना बेहद शुभ होता है। इससे पूरे साल घर में बरकत बनी रहती हैं। परंतु इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि धनतेरस पर किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए।

विज्ञापन

लोहा न खरीदें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुओं की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ हो सकता है। ज्योतिष के अनुसार धनतेरस पर लोहे की वस्तु को घर लाने से आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।

एल्युमिनियम और स्टील
धनतेरस के दिन एलुमिनियम की वस्तुएं भी न खरीदें। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है। इस दौरान स्टील की चीजें भी न लें। माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता का वास होता है।

मिट्टी के बर्तन
मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन मिट्टी से बने बर्तनों को नहीं खरीदना चाहिए। इससे परिवार की सुख शांति में भी कमी आती है।

कांच के बर्तन
आमतौर पर धनतेरस के दिन घर की सजावट व रसोई घर की चीजों की खरीदारी की जाती हैं। इस दौरान कुछ लोग कांच के बर्तन भी घर ले आते हैं, जो उचित नहीं हैं। मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन कांच खरीदने से बचना चाहिए। इससे बरकत पर प्रभाव पड़ सकता है।

काले कपड़े
इस दौरान वस्त्रों को खरीदना बेहद शुभ होता है। परंतु काले रंग के कपड़े न खरीदें। इससे घर की सुख-समृद्धि प्रभावित हो सकती हैं। आप अन्य रंग के कपड़े खरीद सकते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed