{"_id":"581f43684f1c1bf67eb3736c","slug":"chhat-pooja-celebrate-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘दरसन दीन्ही अपार हे छठ मइया दरसन दीन्ही अपार’","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
‘दरसन दीन्ही अपार हे छठ मइया दरसन दीन्ही अपार’
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 07 Nov 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
छठ पूजा करतीं महिलाएं
- फोटो : मोहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘दरसन दीन्ही अपार हे छठ मइया दरसन दीन्ही अपार’, ‘मरबो रे सुगवा धनुष से, सुग्गा गिरे मुरुझाए’, ‘मोर जिया जाएला महंगा मुंगेर’ जैसे तमाम गीतों के बीच कानपुर की महिलाओं ने रविवार शाम घाटों पर पहुंचकर अस्तागचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा की। छठ पर्व पर परिवार के लोगों ने भी प्रसाद चढ़ाकर सूर्य भगवान की आराधना की।
विज्ञापन
दीप जलाकर पूजा सामग्री चढ़ाई और छठ मइया की आरती उतारी
छठ पूजा करतीं महिलाएं
- फोटो : ओपी वाधवानी
छठ पूजा के तीसरे दिन शाम करीब चार बजे से ही महिलाओं का घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। फल, फूल, पुआ, पूड़ी, ठेकुआ और पूजा सामग्री से भरी डलिया, डलवा और सूप लेकर घाटों और कृत्रिम तालाबों पर पहुंची महिलाओं ने वेदी पर दीप जलाकर पूजा सामग्री चढ़ाई और छठ मइया की आरती उतारी। ढोल नगाड़े के साथ आए परिवार के अन्य सदस्यों ने मन्नत की कोसी भरी। इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य देकर बच्चों की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उगते सूर्य को देंगी अर्घ्य
छठ पूजा करतीं महिलाएं
- फोटो : ओपी वाधवानी
व्रती महिलाएं सोमवार तड़के डलिया-डलवा, सूप और कोसी लेकर दोबारा घाट किनारे वेदी पर पहुंचेंगी। पूजा-अर्चना के बाद उगते सूर्य को दूध व जल से अर्घ्य देंगी। इसके बाद घर लौटकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगी और फिर अदरक और गुड़ खाकर व्रत खोलेंगी।
घाटों पर महिलाओं ने ली सेल्फी
छठ पूजा में सेल्फी लेतीं महिलाएं
- फोटो : ओपी वाधवानी
विजय नगर स्थित जेटू पार्क छठ पूजा में मिसाल बना। क्षेत्रीय विकास समिति और मोहल्ले के लोगों ने पार्क को कृत्रिम तालाब का रूप दिया। यहां पहुंची बड़ी संख्या में महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। पार्क में विजय नगर, शास्त्री नगर, डबल पुलिया, काकादेव के अलावा रावतपुर गांव की महिलाएं भी पहुंचीं। पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, मनोज सिंह, शैलेंद्र दीक्षित के अलावा विधायक सत्यदेव पचौरी ने भी समिति के इस प्रयास की प्रशंसा की। समिति के घनश्याम गुप्ता, जेपी सिंह भदौरिया, संजू शर्मा, टुन्नू राय, महेश सविता आदि मौजूद रहे। वहीं घाटों पर महिलाओं ने सेल्फी भी लिए।