फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   Amavasya 2026 tithi date full list full year amavasya calendar 2026

Amavasya 2026: नए साल में किस-किस दिन होगी अमावस्या, देखें सभी तिथियों की लिस्ट

Sat, 03 Jan 2026 04:50 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 03 Jan 2026 04:50 PM IST
सार

Amavasya 2026 List: हर माह में आने वाली अमावस्या का अपना एक अलग नाम और महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में किस-किस दिन अमावस्या पड़ेगी और उनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व क्या है।

विज्ञापन
Amavasya 2026 tithi date full list full year amavasya calendar 2026
अमावस्या 2025 तिथि लिस्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Amavasya 2026 Dates: हर महीने अमावस्या की रात आती है, जब चंद्रमा आकाश नजर नहीं आता है। हिंदू धर्मग्रंथों में अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार, इस दिन उपवास रखने, दान करने, जप-तप या किसी भी प्रकार की आध्यात्मिक साधना करने से मन को स्थिरता और शांति प्राप्त होती है। अमावस्या को पितरों के लिए भी अत्यंत शुभ अवसर माना गया है, क्योंकि इस दिन किया गया तर्पण उनकी आत्मा की संतुष्टि देता है।

विज्ञापन


हर माह में आने वाली अमावस्या का अपना एक अलग नाम और महत्व होता है। अलग-अलग महीनों में पड़ने वाली अमावस्या तिथियां धार्मिक दृष्टि से कई प्रकार के कार्यों, उपायों और अनुष्ठानों के लिए शुभ मानी जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि वर्ष 2026 में किस-किस दिन अमावस्या पड़ेगी और उनका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व क्या है।
विज्ञापन


Masik Shivratri 2026: नए साल में कब-कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि, यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

Pradosh Vrat 2026: साल 2026 में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, नोट कर लें सही तिथियां

 

2026 में पड़ने वाली अमावस्या तिथि लिस्ट
 

तिथि अमावस्या का नाम
जनवरी 18, 2026, रविवार दर्श अमावस्या (माघ अमावस्या)
फरवरी 17, 2026, मंगलवार दर्श अमावस्या (फाल्गुन अमावस्या)
मार्च 18, 2026, बुधवार चैत्र अमावस्या (दर्श अमावस्या)
अप्रैल 17, 2026, शुक्रवार दर्श अमावस्या (वैशाख अमावस्या)
मई 16, 2026, शनिवार दर्श अमावस्या (ज्येष्ठ अमावस्या)
जून 14, 2026, रविवार दर्श अमावस्या (ज्येष्ठ अधिक अमावस्या)
जुलाई 14, 2026, मंगलवार दर्श अमावस्या (आषाढ़ अमावस्या)
अगस्त 12, 2026, बुधवार श्रावण अमावस्या
सितंबर 10, 2026, बृहस्पतिवार दर्श अमावस्या (भाद्रपद अमावस्या)
अक्तूबर 10, 2026, शनिवार दर्श अमावस्या (आश्विन अमावस्या)
नवंबर 8, 2026, रविवार दर्श अमावस्या (कार्तिक अमावस्या)
दिसंबर 8, 2026, मंगलवार दर्श अमावस्या (मार्गशीर्ष अमावस्या)


अमावस्या का महत्व केवल श्राद्ध करने तक सीमित नहीं है; यह दिन ध्यान, उपासना और दान जैसे आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इस अवसर पर पितरों की स्मृति में भोजन, वस्त्र या धन का दान करना शुभ माना जाता है, जिससे पूर्वजों का आशीर्वाद घर-परिवार पर बना रहता है।

2026 Purnima Date: साल 2026 में कब-कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि, यहां देखें पूरी लिस्ट
Ekadashi 2026: जानें 2026 में कब-कब हैं एकादशी व्रत? नोट करें सभी डेट

इसके साथ ही अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी या स्वच्छ जल में स्नान करना और भगवान शिव व विष्णु की आराधना करना विशेष पुण्य प्रदान करता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 2026 की अमावस्या तिथियां आध्यात्मिक साधना और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

 

पूर्णिमा तिथि 2026 लिस्ट अमावस्या तिथि 2026 लिस्ट
एकादशी 2026 लिस्ट गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2026 लिस्ट
प्रदोष व्रत 2026 लिस्ट नामकरण शुभ मुहूर्त 2026 लिस्ट
विवाह मुहूर्त 2026 लिस्ट चंद्र ग्रहण 2026
मासिक शिवरात्रि 2026 लिस्ट सूर्य ग्रहण 2026



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed