फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   chant hanuman mantra according to zodiac signs

Hanuman Mantra : हर मुश्किल से बचाएगा महावीर का मंत्र, राशि के अनुसार करें जाप

Fri, 22 Mar 2019 04:13 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Fri, 22 Mar 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
chant hanuman mantra according to zodiac signs
राशि के अनुसार हनुमान मंत्र

शास्त्रों में जिन सात चिरंजीवियों का जिक्र आता है उनमें अश्वत्थामा, बलि, व्यास, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य और भगवान परशुराम हैं। माना जाता है कि ये अमर आत्माएं हैं, जो आज भी पृथ्वी पर हमारे बीच मौजूद हैं। कलयुग में इन सात चिरंजीवियों में श्री हनुमान जी की साधना सबसे अधिक की जाती है। हनुमान जी सबसे शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता हैं, जिनका महज नाम लेते बड़े से बड़े संकट टल जाते हैं, बड़ी से बड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं। अपनी राशि के अनुसार बजरंगी को प्रसन्न करने का मंत्र जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें — 

विज्ञापन

chant hanuman mantra according to zodiac signs
राशि के अनुसार हनुमान मंत्र

मेष एवं वृश्चिक 
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। जीवन को मंगलमय बनाने इस राशि के जातक 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करें। साथ ही साथ हनुमान जी का दिव्य मंत्र 'मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥' जप करें। सुख-समृद्धि और सेहत से जुड़ी आपकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

chant hanuman mantra according to zodiac signs
राशि के अनुसार हनुमान मंत्र

वृष और तुला 
वृष और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि से जुड़े जातकों को मारुतिनंदन का आशीर्वाद पाने के लिए 'ॐ हं हनुमते नम:।' मंत्र का जप करें। श्रद्धापूर्वक इस मंत्र का जप करने से निश्चित रूप से आपकी मनोकामना पूर्ण होगी।

विज्ञापन

chant hanuman mantra according to zodiac signs
राशि के अनुसार हनुमान मंत्र

मिथुन और कन्या
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इस राशि के जातकों को संकटों से मुक्ति और सफलता के लिए हनुमान जी को शीघ्र प्रसन्न करने वाला सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। यदि प्रतिदिन पाठ न संभव हो तो ''अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्। सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥'' मंत्र का नित्य जाप करें। 

chant hanuman mantra according to zodiac signs
राशि के अनुसार हनुमान मंत्र

कर्क
कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा हैं। इस राशि के जातक को अपने मनोबल में वृद्धि और आत्मविश्वास को कायम रखने के लिए नित्य श्रद्धापूर्वक हनुमान गायत्री मंत्र 'ॐ अंजनिसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो मारुति प्रचोदयात्।' का जाप करना चाहिए। साथ ही साथ श्री हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाने से भी शुभ फल प्राप्त होंगे। 

chant hanuman mantra according to zodiac signs
राशि के अनुसार हनुमान मंत्र

सिंह
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि के जातक को 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।' मंत्र का जप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होता है। 

chant hanuman mantra according to zodiac signs
राशि के अनुसार हनुमान मंत्र

धनु एवं मीन
धनु और मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। इस राशि के जातकों को  परेशानियों से बचने और कार्य में सिद्धि के लिए के लिए नित्य बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए। साथ ही साथ 'ॐ हं हनुमते नमः।' दिव्य मंत्र का जप करें।

chant hanuman mantra according to zodiac signs
राशि के अनुसार हनुमान मंत्र

मकर और कुंभ
मकर और कुंभ राशि के जातकों के स्वामी शनि महाराज हैं। शनिदेव की कृपा पाने और जीवन में सुख-समृद्धि-सफलता पाने के लिए 'ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।' मंत्र का जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed