फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan Himachal Pradesh Lawrence School Sanawar Girls will Climb Mount Kilimanjaro

अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी फतह करेंगी सनावर की सात छात्राएं

Thu, 08 Aug 2019 02:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 08 Aug 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
Solan Himachal Pradesh Lawrence School Sanawar Girls will Climb Mount Kilimanjaro
- फोटो : अमर उजाला

लॉरेंस स्कूल सनावर की सात लड़कियों और दो महिला अध्यापकों का समूह दुनिया की दूसरी और अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमिंजारो को फतह करने निकला है। आज सुबह प्रार्थना सभा में मुख्य अध्यापक विनय पांडे ने 15 से 17 आयु वर्ग की छात्राओं और महिला शिक्षकों के 9 सदस्यीय दल को अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया देश में माउंट किलमिंजारो को फतह करने के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


समूह में महिका गोयल, कशिश पठानिया, मेगन भागीरथी, रोशनी, ईशम प्रीत कौर आहुजा, अवंति अग्रवाल, अनयना पंचार के साथ दो महिला अध्यापक प्रिया झिगन और प्रिया ढिल्लिओं शामिल हैं। माउंट किलमिंजारो को फतह करने वाले सदस्य अपने साथ भारत का झंडा तथा स्कूल का झंडा साथ ले गए हैं। यह माउंट किलीमिंजारो को फतह करने के दौरान फहराया जाएगा। 
विज्ञापन


लॉरेंस स्कूल सनावर के मुख्य अध्यापक विनय पांडे ने बताया कि सनावर स्कूल माउंट एवरेस्ट और माउंट किलीमिंजारो की चोटियों को फतह करने वाला पहला स्कूल होगा। सुरभी असिस्टेंट कमिश्नर इनकम टैक्स पंचकूला तथा ओल्ड स्टूडेंट्स ऑफ लॉरेंस स्कूल सनावर ने अपने जिंदगी के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी और अपना सपना साकार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्म्मीद है कि सनावर स्कूल की लड़कियां माउंट किलीमिंजारो को फतह कर इतिहास रचेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed