फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sidhi News ›   Leopard took away the innocent studying at home in Sidhi from the courtyard villagers in panic

MP News: घर के आंगन से बच्चे को उठाकर ले गया तेंदुआ, 18 घंटे बाद मिला शव,नाराज ग्रामीणों ने वनकर्मियों को धुना

Mon, 26 Dec 2022 12:31 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 26 Dec 2022 12:31 PM IST
सार

सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व से लगे कुसमी ब्लॉक के गांव में तेंदुआ शनिवार को एक 11 साल के बच्चे को घर से उठाकर ले गया था। घटना के 18 घंटे बाद बच्चे का शव घर से तीन किमी की दूरी पर मिला है।

विज्ञापन
Leopard took away the innocent studying at home in Sidhi from the courtyard villagers in panic
पुलिस को मामले की जानकारी देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले के कुसमी ब्लॉक के संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत वन परिक्षेत्र पोड़ी के ग्राम गिजोहर में शनिवार की रात घर में अपने तीन भाई बहनों के साथ पढ़ाई कर एक बच्चे को तेंदुआ उठाकर ले गया था। घटना के करीब 18 घंटे बाद बच्चे का शव घर से तीन किमी की दूरी पर मिला है। वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने वनकर्मियों की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खैरी के गिजोहर गांव के निवासी रामबहादुर बैगा का 11 वर्षीय बच्चा कमल बैगा घर के आंगन में अपने तीन अन्य भाई बहनों के साथ पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान करीब रात आठ बजे तेंदुआ जंगल की तरफ से आया और मासूम कमल बैगा को निशाना बनाते हुए उठाकर जंगल की तरफ भाग निकला था। तेंदुए को देखकर अन्य बच्चों ने चिल्लाना शुरू किया, बच्चों की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो बच्चों ने बताया कि कमल को जानवर उठाकर ले गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने बच्चे की तलाश भी की थी लेकिन वह नहीं मिला था।
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व की दूसरी घटना
जिले के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरी के गिजोहर की ये दूसरी घटना है। वहीं, खैरी ग्राम पंचायत में पोडी क्षेत्रीय भाजपा नेता, कांग्रेस नेता एवं अन्य ग्रामीण एकत्रित होकर परिवार को सहानुभूति दे रहे हैं। ये टाइगर रिजर्व की दूसरी घटना है, जिसको लेकर पूरा गांव दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी हुई थी घटना
बता दें, करीब एक माह पहले भी वन परिक्षेत्र पोंडी अंतर्गत ग्राम चंदवारिया टोला से एक सात वर्षीय मासूम को तेंदुआ  खलिहान से उठाकर ले गया था। ग्रामीणों सहित वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा खोजबीन के पश्चात घटना स्थल से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर मासूम का शव खून से लथपथ बरामद किया गया था। घटना का जायजा लेने धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला कलेक्टर साकेत मालवीय एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सीधी राहुल धोटे सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि घटना स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा खूनी तेंदुआ को रेस्क्यू ऑपरेशन कर पकड़ने की मांग की गई थी।


ग्रामीणों की मांग पर धौहनी विधायक की पहल पर संजय टाइगर रिजर्व के अधिकारियों द्वारा पिंजड़ा रखकर आदमखोर तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास किया गया था और अंततः घटना के चार दिनों बाद खूनी तेंदुआ बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में कैद हो गया था। लेकिन ठीक एक माह बाद फिर से उसी घटना की पुनरावृत्ति से आस पास के गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस घटना से गांव में मातम भी पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed