{"_id":"6065ce0f98c5ee79af1c4c23","slug":"zila-parishad-member-dayal-pyari-joined-congress-party-in-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: भाजपा का साथ छोड़ दयाल प्यारी ने थामा कांग्रेस का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: भाजपा का साथ छोड़ दयाल प्यारी ने थामा कांग्रेस का हाथ
Thu, 01 Apr 2021 07:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 01 Apr 2021 07:13 PM IST
विज्ञापन
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में सिरमौर भाजपा के विभिन्न पदों पर रही पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी कश्यप ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में हुए उप चुनाव में भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर दयाल प्यारी ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ा था। 11,651 मत हासिल कर दयाल प्यारी ने सबको चौंका दिया था। अब कांग्रेस में शामिल होने से पच्छाद की राजनीतिक में उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं। दयाल प्यारी कश्यप ने कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल और हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला के समक्ष भाजपा को अलविदा कहकर वह कांग्रेस के रंग में रंग गईं। दयाल प्यारी भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर रहीं। पिछले 15 सालों से दयाल प्यारी जिला परिषद के सदस्य के तौर पर विभिन्न वार्डो से चुनाव जीतती आई हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में वह भाजपा के टिकट की प्रबल दावेदार मारी जा रही थी, लेकिन समय में टिकट कट गया। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और 21 फीसदी से अधिक मत प्राप्त। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर ने दयाल प्यारी के दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन