फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Zila Parishad Cadre Employees Strike In Mandi Himachal Pradesh

Mandi News: हड़ताल पर जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी, नहीं हो पाया कामकाज

Sat, 30 Sep 2023 01:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/जोगिंद्रनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/जोगिंद्रनगर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Sep 2023 01:13 PM IST
विज्ञापन
Zila Parishad Cadre Employees Strike In Mandi Himachal Pradesh
हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कैडर कर्मचारी। - फोटो : संवाद

जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों और अधिकारियों को पंचायती राज विभाग या फिर ग्रामीम विकास विभाग में समायोजित न करने पर कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा है। मांगों को लेकर शनिवार को जिलेभर में जिला परिषद कैडर के कर्मचारी और अधिकारी अनिश्चितकालीन कलम छोड़ो हड़ताल पर बैठ गए। जिला परिषद कैडर के कनिष्ठ अभियंता, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायकों के हड़ताल पर जाने से कामकाज भी प्रभावित हो गए हैं।

विज्ञापन


जिला परिषद कार्डर संघ विकास खंड सदर के प्रधान किशन चंद ने बताया कि जिला परिषद के समस्त अधिकारी, कर्मचारी मांगों को लंबे समय से विभाग और सरकार के समक्ष रखते आ रहे है, लेकिन इस पर कुछ न हो पाया है। उन्होंने कहा कि संघ की मांगों में जिला परिषद काडर के समस्त कर्मचारी और अधिकारियों का ग्रामीण विकास या पंचायती राज विभाग में विलय किया जाए, ताकि सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले सारे लाभ मिल सके। उधर, जोगिंद्रनगर क्षेत्र के चौंतड़ा और द्रंग की 200 से अधिक पंचायतों में कर्मचारियों ने कामकाज का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने सरकार को दोटूक चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती जिला परिषद कैडर हड़ताल पर रहेंगे। विकास खंड चौंतड़ा और द्रंग कार्यालय में एकत्रित हुए करीब 80 से अधिक कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। विकास खंड चौंतड़ा में जिला परिषद कैडर इकाई के अध्यक्ष जीवन कुमार और द्रंग के अध्यक्ष रमेश चंद ने कहा कि बीते 24 सालों से उन्हें वित्तीय लाभों से भी वंचित रहना पड़ा। उधर, बीडीओ चौंतड़ा सरवण कुमार ने बताया कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों ने जो मांगपत्र उन्हें सौंपा था उसे प्रदेश सरकार को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करसोग और थुनाग में भी हड़ताल पर बैठे कर्मचारी
करसोग उपमंडल के तहत विकास खंड चुराग में मांगें न माने जाने से नाराज जिला परिषद कैडर के अधिकारी और कर्मचारी शनिवार से अनिश्चित काल के लिए कलम छोड़ हड़ताल पर बैठ गए हैं। ऐसे में विकासखंड के तहत पड़ने वाली पंचायतों में जरूरी कामकाज ठप पड़ गया है। लोगों के डिजास्टर के तहत होने वाले काम, मनरेगा सहित अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो गए हैं।

जिला परिषद अधिकारी एवं कर्मचारी विकासखंड चुराग के अध्यक्ष मेघ सिंह का कहना है कि मांगें न माने जाने तक कलम छोड़ हड़ताल जारी रहेगी। वहीं, इधर सराज इकाई ने भी अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी। शनिवार को विकास खंड सराज के प्रधान भी कर्मचारियों के समर्थन में आगे आए हैं। प्रधान संघ सराज के प्रधान हेमराज ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है। इसे पूरा किया जाना चाहिए।

उपमंडल में बिना काम करवाए ही अपने घरों को बैरंग लौटे लोग
जिला परिषद अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर जनता पर पड़ा है। लोगों को शनिवार को बिना कार्य करवाए ही अपने घरों को लौटना पड़ा। धर्मपुर जिला परिषद कैडर के कर्मचारी और अधिकारी वर्ग के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया कि पिछले लंबे समय से वह अपनी मांग को लेकर सरकार से बात कर रहे है, लेकिन यह सरकार भी उन्हें पूर्व सरकार की तरह ही झूठे आश्वासन दे रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें न तो छठे वेतन आयोग का लाभ मिल रहा है और न ही उन्हें जिला परिषद कैडर से हटाकर पंचायती राज या फिर ग्रामीण विकास विभाग में मर्ज किया जा रहा है।


अब प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर धर्मपुर में यह हड़ताल शुरू हो गई है और जब तक मांग पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। उधर, जिला परिषद कैडर के पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, कनिष्ठ अभियंता के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से पंचायतों में अब कोई कार्य नहीं हो गया। इस कारण लोगों को भी परेशान होना पड़ा। धर्मपुर निवासी राकेश और सीमा ने बताया कि जब वह परिवार नकल के लिए पंचायत कार्यालय में गए थे, लेकिन वहां पर काम नहीं हो सका। वहीं, विनोद और हेम सिंह ने बताया कि उन्हें आईआरडीपी का प्रमाण पत्र लेने और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र देने के लिए कार्यालय आए थे, लेकिन नहीं मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed