फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yuva congress aggitaion in shimla

डीजीपी का पुतला फूंकने पर युकां और पुलिस कर्मियों में हुई खींचतान

Thu, 26 May 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Yuva congress aggitaion in shimla
Yuva congress aggitaion in shimla
युकां ने पुतले को आग लगाई तो पुलिस कर्मचारियों ने फेंक दिया पानी
विज्ञापन

फिर पुतले के टुकड़ों को युकां ने जलाकर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर उपायुक्त कार्यालय के बाहर युकां कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच डीजीपी का पुतला जलाने को लेकर खूब खींचतान हुई।
युकां कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के बाहर दस दिन से क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। वीरवार को युवा कांग्रेस ने डीजीपी का पुतला जलाने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद पुलिस के करीब एक दर्जन से अधिक महिला और पुरुष कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस दौरान चार मिनट तक दोनों के बीच जमकर खींचतान हुई। कार्यकर्ताओं ने पुतले को आग लगाई लेकिन पुलिस कर्मियों ने उस पर पानी फेंक दिया। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच कहासुनी भी हुई। अंत में कार्यकर्ताओं ने पुतले के टुकड़ों को जलाकर अपना विरोध जाहिर किया।
विज्ञापन

युकां कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस भर्ती के लीक हुए प्रश्नपत्र के लिए पूरी तरह से पुलिस प्रमुख डीजीपी जिम्मेदार हैं। इसलिए उन्हें तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए तभी निष्पक्ष जांच हो पाएगी। कहा कि पुलिस पेपर लीक घोटाले के खिलाफ युवा कांग्रेस 10 दिन से क्रमिक अनशन कर रही है। अनु ने कहा कि इस घोटाले की जांच को सीबीआई को सौंपने की मांग को पूरा करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है लेकिन डीजीपी को अभी तक पद से नहीं हटाया है। चेताया कि यदि उन्हें जल्द पद से नहीं हटाया तो युकां आंदोलन को और उग्र करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश बेरोजगारी चरम पर : चौहान
प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव राहुल चौहान और महासचिव अनु मराठा ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। सरकार जो भर्तियां निकाल रही है, उनमें लगातार घोटाले और प्रश्नपत्र लीक होने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे प्रदेश का बेरोजगार युवा खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। युवाओं में इसको लेकर भारी रोष है। प्रदर्शन में शिमला ग्रामीण युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, जुब्बल-कोटखाई के अध्यक्ष कपिल ठाकुर, महेश ठाकुर, गुलशन, हर्ष वेक्टा, मुस्कान और पूनम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed