फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth reached hospital on sledge after covering 14 km distance in snow kelang himachal

बर्फ लगने से युवक के पैर खराब, स्लेज से 14 किमी बर्फ पर खींचकर पहुंचाया अस्पताल

Sat, 30 Mar 2019 06:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Mar 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
youth reached hospital on sledge after covering 14 km distance in snow kelang himachal
युवक को स्लेज पर ले जाते लाेग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल का जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति बर्फ के कारण अभी भी देश दुनिया से कटा है। 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रे पर अभी भी 20 फीट बर्फ होने के कारण लाहौल में फंसे लोग जान जोखिम में डालकर मनाली पहुंचने के लिए पैदल रोहतांग दर्रा लांघने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


29 मार्च को उदयपुर के जाहलमा में ढाबा चलाने वाले कुल्लू के मोहल के टेक चंद (31) पैदल मनाली के लिए निकल पड़े। बर्फ में करीब 12 किमी चलने के बाद केलांग से 13 किमी आगे दालंग स्थित सेना के ट्रांजिट कैंप के पास शून्य डिग्री तापमान में पूरी रात बर्फ में फंसे रहे।
विज्ञापन


ठंड के कारण उनके दोनों पैर फ्रॉस्टबाइट की चपेट में आ गए। अगली सुबह तिनन एड्वेंचर स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों को पता चला तो उन्होंने टेक चंद को 14 किमी बर्फ के ऊपर स्लेज से खींचकर केलांग अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब के सदस्य सूरज ठाकुर, रोशन, सुरेंद्र, सुनील और खुशाल ने बताया कि उन्होंने आपदा प्रबंधन केलांग को पुलिस रेडियो मैसेज से संदेश भेजा था, लेकिन रेस्क्यू टीम घंटों देरी से पहुंची। फिलहाल टेक चंद का केलांग अस्पताल में उपचार चल रहा है।


इलाज कर रहे डॉक्टर तारा चंद ने बताया कि ठंड के कारण दोनों पैर फ्रॉस्टबाइट की चपेट में आ गए हैं। शरीर के बाकी हिस्सों में इन्फेक्शन न फैले, इसलिए उनका एक पैर काटना पड़ेगा। उपायुक्त अश्वनी चौधरी ने बताया कि टेक चंद को सोमवार हेलीकॉप्टर से कुल्लू पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed