{"_id":"59c50b274f1c1bdd148b4e0a","slug":"youth-congress-says-bjp-hunkar-rally-flop-show","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कांग्रेस महासचिव बोले, मोदी-शाह के जुमलों में नहीं आएंगे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कांग्रेस महासचिव बोले, मोदी-शाह के जुमलों में नहीं आएंगे युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश युवा कांग्रेस ने भाजपा की युवा हुंकार रैली को फ्लाप शो करार दिया है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद जिंटा ने कहा कि भाजपा रैली में भीड़ जुटाने में नाकाम साबित हुई। रैली में युवाओं की संख्या नाममात्र बुजुर्ग ज्यादा थे।
विज्ञापन
रैली से साफ जाहिर हो चुका है कि प्रदेश के युवा अब मोदी और शाह के जुमलों में नहीं आने वाले हैं। प्रदेश के युवाओं का समर्थन हमेशा से कांग्रेस सरकार के साथ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश के युवाओं का समर्थन कांग्रेस के पक्ष में रहेगा।
विज्ञापन
जिंटा ने कहा की एक लाख युवाओं को इस रैली में जुटाने का वादा करने वाली भाजपा इस रैली में सिर्फ पंद्रह हजार लोगों को ही जुटा पाई है। इससे साफ हो गया है कि भाजपा प्रदेश में विधानसभा चुनाव बुरी तरह हारने वाली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिसके खिलाफ गुजरात में मुकदमे चल रहे हो, वह प्रदेश में आकर लोगों को भड़काने का काम क्या कर सकता है? शायद उन्हें मालूम नहीं है कि यहां के लोग पढ़े लिखे हैं। सब से पहले भाजपा को यह जवाब देना होगा की क्या मोदी सरकार ने जो वायदे किए थे। वह कब पूरे होंगे।