फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth congress rally in shimla.

भाजपा ने युकां की रैली को बताया महज नौटंकी

Sun, 15 Nov 2015 10:02 PM IST
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
youth congress rally in shimla.

प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस की ओर से शिमला में की जा रही रैली महज नौटंकी है। इस रैली से बाप और बेटे के अलावा किसी को लाभ नहीं है। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने के बढ़ रहे दबाव एवं भाजपा की जनता के बीच हो रही रैलियों से कांग्रेस की किरकिरी को देखते हुए युवा कांग्रेस के बैनर तले विक्रमादित्य रैली कर रहे हैं। रैली में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। युवाओं को जबरन लाने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन


सुनील ठाकुर ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि अब ऐसी रैलियां भी बाप-बेटे की षड्यंत्रपूर्ण रणनीति को सफल नहीं होने देंगी। ठाकुर ने कहा कि सीबीआई जांच का सामना करने से वीरभद्र घबरा रहे हैं और भारत की जांच एजेंसी का मजाक उड़ाने के लिए एफबीआई की जांच का जुमला छेड़ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून की मार पड़ेगी तो वीरभद्र को अपने आप पता चलेगा कि कौन सी जांच एजेंसी कैसी जांच करती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के साथ बेरोजगार भत्ता देेने का वायदा कर सत्ता में आई कांग्रेस अपने इस वायदे से पीछे हट गई है। इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, जिलाध्यक्ष बलराम बबलू, महामंत्री लखवीर लक्खी, मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया, अतुल शर्मा, राजन सहोड़, हर्ष कौशल, उमंग ठाकुर, साहिल सेखड़ी, राजीव ठाकुर, मोहित आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

युकां रैली के बहाने कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज

youth congress rally in shimla.

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की रैली के बहाने सोमवार को शिमला में कांग्रेस का एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन होने जा रहा है। अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान शिमला में मंत्री, विधायक और कांग्रेस के तमाम नेता इस रैली में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहे है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ मोदी सरकार की कार्रवाई पर भी कांग्रेस नेता इस रैली में हमला बोलेंगे। यह रैली कहने के लिए युवा कांग्रेस की शिमला संसदीय क्षेत्र इकाई की बेशक हो, मगर इसमें प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जुटाया जा रहा है। कई बसें इन कार्यकर्ताओं को शिमला पहुंचाएंगी।

16 नवंबर को शिमला के चौड़ा मैदान में प्रस्तावित इस रैली का विशेष आयोजन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की देखरेख में होने जा रहा है। सोमवार को शिमला संसदीय क्षेत्र की युवा कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष संजय ठाकुर, इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन वर्मा सहित कई नेता इस रैली के आयोजन के लिए खास तौर पर सक्रिय नजर आए। वे एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रहे थे और इस रैली में आने का आह्वान कर रहे थे। कांग्रेस कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मंत्री कौल सिंह ठाकुर और अनिल शर्मा को छोड़कर बाकी सभी मंत्रियों को इस रैली में बुलाया गया है।

कौल सिंह ठाकुर विदेश में हैं और अनिल शर्मा भी बाहर बताए जा रहे हैं। इसलिए ये मंत्री इस रैली में नहीं आ पाएंगे। बाकी सभी विधायकों, बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों और कांग्रेस नेताओं को भी पूरे दल-बल के साथ इस रैली में बुलाया गया है। यह रैली 12 बजे के बाद ही शुरू हो पाएगी। हालांकि, लोगों को 11 बजे से ही बुला दिया गया है। इस रैली में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी विशेष से मौजूद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed