फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   youth congress president vikramaditya singh statement over pm narendra modi

विक्रमादित्य का पीएम पर वारः बोले- मोदी जब भी आते हैं, जुमला छोड़ जाते हैं

Wed, 04 Oct 2017 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 04 Oct 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
youth congress president vikramaditya singh statement over pm narendra modi

धानमंत्री जब भी हिमाचल आते हैं तो एक नया जुमला छोड़ कर चले जाते हैं। प्रदेश की वीरभद्र सरकार भाजपा को नहीं, प्रदेश की जनता को हिसाब देगी। प्रदेश सरकार द्वारा जनता को पाई पाई का हिसाब दिया जाएगा। 

विज्ञापन


यह बात युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा द्वारा हिसाब मांगे हिमाचल अभियान पर कही है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश की वीरभद्र सरकार ने हर विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास किया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार की ओर से पांच साल में किए गए रिकार्डतोड़ विकास कार्यों के दम पर कांग्रेस चुनावी मैदान में उतर रही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं, लेकिन उन्होंने ऐसे घर से सौतेला व्यवहार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब-जब भी मोदी ने हिमाचल का दौरा किया, वह खाली हाथ आए। मोदी ने जो बिलासपुर में एम्स और ऊना में आईआईआईटी का शिलान्यास किया और कंदरोड़ी में स्टील उद्योग का उद्घाटन किया, ये सब पूर्व की यूपीए सरकार के समय के प्रस्ताव थे। 

विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें हिमाचल आकर कांग्रेस से हिसाब मांगने को कोई हक नहीं है। चुनाव से पहले भाजपा नेताओं के हालात को देखते हुए उनके केंद्रीय नेता हिमाचल में सैर करने आ रहे हैं।

राहुल की रैली होगी मोदी को करारा जवाब 
प्रदेश युवा कांग्रेस युवा अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मंडी में होने वाली रैली से मोदी को करारा जवाब मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस की दिशा और दशा राहुल गांधी तय करेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि चुनावी तैयारियों में कांग्रेस जुटी है और जिन क्षेत्रों में खामियां हैं, उन्हें जल्द दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

युकां अध्यक्ष ने कहा कि मंडी में राहुल गांधी की रैली होनी है। उसके बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों में केंद्रीय नेताओं की रैलियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान जिसे भी टिकट देगा, उसी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए युवा कांग्रेस काम करेगी।

भाजपा जुमलों की सरकार : छाजटा 

youth congress president vikramaditya singh statement over pm narendra modi

जिला शिमला कांग्रेस ग्रामीण के नवनियुक्त अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने पदभार संभालने के बाद प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा की पोल अब आम जनता के सामने खुल गई है। यह एक जुमलों की सरकार बन कर रह गई है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

रोजमर्रा की चीजें आम जनता की पहुंच से दूर हो रही हैं। जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुणगान करते नहीं थकते थे, वही अब उनके खिलाफ बोल रहे हैं। पार्टी के लोग भी अपनी सरकार के खिलाफ सार्वजनिक बयानबाजी कर रहे हैं। नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थ व्यवस्था की कमर तोड़ दी है और हर व्यक्ति इससे प्रभावित हुआ है।

यशवंत छाजटा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्र में बराबर विकास किया है। इन्हीं के दम पर एक बार फिर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी और वीरभद्र सिंह सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी दी है, उसे वह बखूबी निभाएंगे।

उन्होंने साफ किया कि वह टिकट के लिए आवेदन नहीं करेंगे। हां, अगर हाईकमान चाहेगा तो जरूर आदेश की अनुपालना होगी। एक सवाल के जवाब में छाजटा ने कहा कि गुड़िया प्रकरण एक दुखद घटना है। इस पूरे मामले का राजनीतिकरण हुआ है और अब लोग इस बात को समझने भी लगे हैं।

सीबीआई मामले की जांच कर रही है और प्रदेश सरकार छानबीन में पूर्ण सहयोग कर रही है। अब सीबीआई कब तक मामले का खुलासा करेगी, वही बेहतर बता पाएंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता नरेश चौहान, हरभजन सिंह भज्जी इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed