युवा कांग्रेस ने जसवां परागपुर और सुलाह ब्लॉक किए भंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने जसवां-परागपुर तथा सुलाह विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉकों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है। इस बारे में मासिक समीक्षा बैठक वीरवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें हिमाचल प्रदेष युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों ने भाग लिया।
भारतीय युवा कांगेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश अफजल अहमद ने बैठक में विषेश रूप से शिरकत की। बैठक में हिमाचल प्रदेष युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों तथा लोक सभा युवा कांग्रेस अध्यक्षों से लोकसभा क्षेत्रवार संगठन की गतिविधियों का ब्योरा लिया गया।
इस बैठक में युवा कांग्रेस में अनुशासन बनाए रखने तथा संगठन की गतिविधियों के प्रति निष्क्रियता के बारे में विशेष तौर पर चर्चा की गई। भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल प्रदेश अफजल अहमद की सहमति से हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने जसवां-परागपुर तथा सुलाह विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉकों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है।
अनुपस्थिति को देखते हुए हुई कार्रवाई
जल्द ही दोनो क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए विधानसभा संयोजकों की नियुक्तियां की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में युवा कांग्रेस की निष्क्त्रिस्यता व संगठन के किसी भी कार्यक्रम में दोनों ब्लॉकों के पदाधिकारियों की लगातार अनुपस्थिति को देखते हुए बैठक में भंग करने का निर्णय लिया है।
इस बैठक में मुख्य तौर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शेखर सेठी, महासचिव गोल्डी चौधरी, अजय कंवर, गोविंद्र शर्मा, अजय कुमार मोदगिल, सुक्रांत भाटिया, सचिव सुनील कुमार गटू, योगेश पटियाल, विकास काल्टा, विनोद जिंटा आदि पदाधिकारी भी उपस्थित थे।