फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Youth Beach Handball World Cup: Himachal's Sanjana kumari will captain of the handball team selected for the World Cup

Youth Beach Handball World Cup: विश्व कप के लिए चुनी हैंडबाल टीम की कप्तानी करेंगी हिमाचल की संजना कुमारी

Tue, 14 Jun 2022 09:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Jun 2022 09:24 PM IST
सार

 यूथ बीच हैंडबाल विश्व कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हिमाचल की संजना कुमारी को सौंपा गई है। टीम में 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें सात हिमाचल प्रदेश से हैं। सातों बिलासपुर की मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी में अभ्यास करती हैं।  

विज्ञापन
Youth Beach Handball World Cup: Himachal's Sanjana kumari will captain of the handball team selected for the World Cup
हैंडबाल टीम के साथ संजना कुमारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्रीस में होने वाली यूथ बीच हैंडबाल विश्व कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हिमाचल की संजना कुमारी को सौंपा गई है। टीम में 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें सात हिमाचल प्रदेश से हैं। सातों बिलासपुर की मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी में अभ्यास करती हैं।  बरठीं से चंदन ठाकुर को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय यूथ महिला टीम में नर्सरी की संजना कुमारी, अनुपम, बबीता शर्मा, गुलशन, मानसी चौधरी, कृतिका ठाकुर और अंजली ठाकुर शामिल हैं। टीम की कप्तानी भी नर्सरी की खिलाड़ी संजना कुमारी को सौंपी गई है।

विज्ञापन



साईं कृष्णा, विजय कुमार, संदीप नारायण एचएफआई ऑफिशियल, ज्योति शुक्ला असिस्टेंट मैनेजर, आनंद मैनेजर, करील डिसूजा कोच के रूप में भारतीय टीम के साथ होंगे। इसके अलावा भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और भारतीय हैंडबाल संघ उपाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे भारतीय दल के हेड ऑफ  डेलीगेट होंगे। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, कोषाध्यक्ष टीपी चोपड़ा ने महिला टीम में मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की सात खिलाड़ियों का चयन होने पर खुशी जताई है। मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की संचालिका और कोच स्नेहलता ने भी खिलाड़ियों को चयन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed