फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Youth Asian Handball Championship: Giripar's Mastbhoj ki Payal and Anjali included in Indian team

यूथ एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप: गिरिपार के मस्तभोज की पायल और अंजलि भारतीय टीम में शामिल

Sat, 19 Mar 2022 08:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Mar 2022 08:40 PM IST
सार

मस्तभोज के ग्राम पभार की अंजलि और पायल यूथ एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएंगी। यह चैंपियनशिप 18 से 25 मार्च तक कजाकिस्तान अल्माटी में चल रही है। 

विज्ञापन
Youth Asian Handball Championship: Giripar's Mastbhoj ki Payal and Anjali included in Indian team
भारतीय महिला हैंडबाल टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

कजाकिस्तान में नौवीं यूथ एशियन वुमन गेम्स के लिए सिरमौर जिले की दो खिलाड़ी भारतीय टीम में खेलेंगी। मस्तभोज के ग्राम पभार की अंजलि और पायल यूथ एशियन हैंडबाल चैंपियनशिप में प्रतिभा दिखाएंगी। यह चैंपियनशिप 18 से 25 मार्च तक कजाकिस्तान अल्माटी में चल रही है। पायल पुत्री गोपाल और अंजलि पुत्री अनिल ठाकुर का चयन लखनऊ में 12 से 13 फरवरी इंडियन हैंडबाल फेडरेशन के माध्यम से ट्रायल हुआ था। अंजलि बतौर फॉरवर्ड और पायल राइट विंग पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व संभालेंगी। अंजलि की मां पार्वती देवी, पायल की मां राधा देवी व पंचायत प्रधान जामना सुरेश कुमार ने बताया कि इंडिया टीम में चयन की सूचना से परिजन बेहद खुश हैं।

विज्ञापन


राजकीय माध्यमिक विद्यालय पभार में हैंडबाल खेल का मैदान तक नहीं था। स्कूल में तत्कालीन शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी के प्रयासों से दोनों खिलाड़ी अंडर-14 नेशनल तक खेलीं। मोरसिंगी हैंडबाल नर्सरी बिलासपुर में भीष्म पितामह उपाधि से अलंकृत स्नेह चौधरी प्रवक्ता पॉलिटिकल साइंस मोरसिंगी व उनके पति सचिन चौधरी के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि हासिल की। दोनों खिलाड़ियों के पूर्व कोच और शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि दोनों के जुनून ने काफी प्रभावित किया था। ये खिलाड़ी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरसिंगी (बिलासपुर) में 12वीं कक्षा में हैं। हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और प्रदेश हैंडबाल फेडरेशन के प्रयासों से दोनों भारतीय टीम से खेल रही हैं। 
विज्ञापन


 

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की हैंडबाल टीम रवाना

उधर, हरियाणा के सिरसा में होने वाली 50वीं राष्ट्रीय पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम शनिवार को रवाना हुई। अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी वरुण शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है। दविंदर सिंह उप कप्तान बनाए गए हैं। प्रतियोगिता 0 से 24 मार्च तक होगी। प्रदेश हैंडबाल संघ के महासचिव नंद किशोर शर्मा ने बताया कि रिटायर्ड सूबेदार राजेश मेहता टीम के प्रशिक्षक तथा विवेक मैनेजर के रूप में टीम के साथ रवाना हुए हैं। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष ढिल्लों, प्रदेश संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवेश मोंटी, प्रदेश संघ के कार्यकारी सदस्य सोनल शर्मा तथा वरिष्ठ हैंडबाल प्रशिक्षक मनोज ठाकुर ने टीम को रवाना किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed