फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Youngest brother Arun file nomination for HPCA President after Anurag thakur

एचपीसीए अध्यक्ष के लिए अनुराग के बाद छोटे भाई अरुण ने किया नामांकन

Thu, 26 Sep 2019 09:47 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Sep 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
Youngest brother Arun file nomination for HPCA President after Anurag thakur
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर के छोटे भाई अरुण धूमल ने नामांकन किया है। एचपीसीए की शुक्रवार को होने वाली एजीएम (एनुअल जनरल मीटिंग) से पहले अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक ही नामांकन आने से पूरी संभावना है कि अनुराग ठाकुर के बाद अब उनके छोटे भाई निर्विरोध अध्यक्ष चुने जा सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में एजीएम में अब मात्र उनके अध्यक्ष बनने की घोषणा बाकी है।  गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोपहर बाद अध्यक्ष पद के लिए अरुण धूमल के अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए आरपी सिंह, सचिव के लिए सुमित कुमार शर्मा, सह सचिव अमिताभ शर्मा, कोषाध्यक्ष के लिए अवनीश परमार, मेंबर ऑफ काउंसिल विशाल शर्मा और चंद्रशेखर मेहता ने नामांकन किए हैं।
विज्ञापन


सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन होने के बाद शुक्रवार को एजीएम में नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मात्र औपचारिकताएं होंगी। एचपीसीए के नए नियमों के अनुसार 76 सदस्यों को मतदान करने का अधिकार है। इसमें 52 मतदाताओं की सूची सहित 10 जिलों के अध्यक्ष और सचिवों, दो जिलों के चेयरमैन और कन्वीनर को मतदान कर सकते हैं। शुक्रवार को एचपीसीए एजीएम का आयोजन कर नई कार्यकारिणी घोषित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारवाद की ओर एचपीसीए

Youngest brother Arun file nomination for HPCA President after Anurag thakur

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन परिवारवाद की ओर अग्रसर हो गई है। क्रिकेट एसोसिएशन पर नेताओं के कब्जों को हटाने और परिवारवाद को खत्म करने के लोढा समिति की सिफारिशें फेल होती नजर आ रही हैं। केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर एचपीसीए के करीब डेढ़ दशक तक अध्यक्ष रहे।

लोढा समिति की सिफारिशें लागू होने के बाद अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था। साल 2017 के बाद एचपीसीए को अंतरिम समिति संचालित कर रही थी। अब सियासी समीकरण फिर धूमल परिवार के इर्द-गिर्द हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed