{"_id":"6493c0f50016d41bff09eb26","slug":"young-man-commits-suicide-in-himachal-pradesh-bilaspur-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान, एक माह पहले भी जहर खाकर की थी आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: युवक ने खुद को गोली मारकर दी जान, एक माह पहले भी जहर खाकर की थी आत्महत्या की कोशिश
Thu, 22 Jun 2023 05:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 22 Jun 2023 05:42 PM IST
सार
बिलासपुर के नस्वाल कस्बे में एक युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। परिवार के मुताबिक, युवक दिमागी तौर पर अस्वस्थ था। करीब एक माह पहले मनोहर ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद दस दिन तक एम्स में दाखिल रहा।
विज्ञापन
युवक ने खुद को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में घुमारवीं थाना के तहत नसवाल कस्बे में एक व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस जांच कर रही है। घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की है। मृतक की पहचान मनोहर (40) पुत्र स्व. सुरेंद्र पाल निवासी गांव नसवाल तहसील घुमारवीं के तौर पर हुई है। मनोहर की पत्नी रंजना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि गुरुवार सुबह वह रोजमर्रा के काम में लगी थी। अचानक कमरे से गोली चलने की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
Trending Videos
कमरे में पहुंची तो देखा कि पति ने खुद को गोली मार ली है। गोली सीने में लगी थी। मनोहर फर्श पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। इतने में मनोहर दम तोड़ चुका था। कमरे में खून बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजना के मुताबिक मनोहर ट्रैक्टर चलाता था। पिछले कुछ समय से दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। करीब एक माह पहले मनोहर ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसके बाद दस दिन तक एम्स में दाखिल रहा। मनोहर के दो बच्चे हैं ।
बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है, जबकि बेटा छटी कक्षा में पढ़ रहा है। इसके अलावा घर में मनोहर की मां और पत्नी ही रहते हैं। उधर, स्थानीय पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस ने बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों के बयान दर्ज कर जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक मनोहर मानसिक तौर पर अस्वस्थ था।