{"_id":"64c7cf31751e1742b70dfff7","slug":"young-man-attacked-the-elderly-couple-with-a-dagger-the-accused-arrested-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: युवक ने दराट से हमला कर मौत के घाट उतारा बुजुर्ग दंपती, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: युवक ने दराट से हमला कर मौत के घाट उतारा बुजुर्ग दंपती, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 31 Jul 2023 09:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 31 Jul 2023 09:20 PM IST
सार
सोमवार दोपहर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की कोपड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड दो में यह वारदात हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
नूरपुर पुलिस थाना।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक युवक ने तेजधार हथियार (दराट) से हमला कर खेत में काम कर रहे बुजुर्ग दंपती को मौत के घाट उतार दिया। सोमवार दोपहर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की कोपड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड दो में यह वारदात हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार हरनाम सिंह (75) व उनकी पत्नी शकुंतला देवी (63) खेत में घास काट रहे थे।
विज्ञापन
अचानक उनका पड़ोसी आरोपी अंकुश कुमार (22) खेत में पहुंचा और हरनाम सिंह पर दराट से हमला कर दिया। पति को बचाने आईं शकुंतला देवी पर भी अंकुश ने दराट से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इससे बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अंकुश मौके से फरार हो गया और अपने घर में छिप गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को वारदात में इस्तेमाल दराट के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही नूरपुर पुलिस की टीम डीएसपी विशाल वर्मा की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी। इस बीच फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है।
विज्ञापन
बुजुर्ग दंपती के तीन बेटे
बुजुर्ग दंपती के तीन बेटे हैं। तीनों प्रदेश के बाहर नौकरी करते हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। बहुएं भी घर के काम में व्यस्त थीं। उन्हें घटना के बारे में पता नहीं चल पाया। आरोपी ने वारदात से पहले दिन के समय घटनास्थल के पास ही गाड़ी में लकड़ी लोड कर रहे गांव के कुछ अन्य युवाओं को भी हाथ में दराती लेकर भगाया था।