फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   yojna board himachal upadhyaksh ramesh dhwala hits out at employees of nagar parishad office jwalamukhi

जेई के कमरे में कुर्सी के साथ चारपाई लगाने पर भड़के धवाला

Sat, 07 Aug 2021 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 07 Aug 2021 06:32 PM IST
सार

कार्यालय के एक कमरे में जेई की कुर्सी और चारपाई दोनों साथ ही लगे थे। इस पर धवाला ने खूब लताड़ लगाई और कहा जब संस्था के अधिकारी ही सही नहीं हैं तो शहर के करोड़ों के विकास कार्य कैसे होंगे।

विज्ञापन
yojna board himachal upadhyaksh ramesh dhwala hits out at employees of nagar parishad office jwalamukhi
कार्यालय में पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने शनिवार को ज्वालामुखी नगर परिषद कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को लताड़ लगाई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। धवाला ज्वालामुखी नगर परिषद कार्यालय में मनोनीत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। एसडीएम मनोज ठाकुर ने मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई। उसके बाद रमेश धवाला ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और कार्यालय में पड़े सामान को लेकर गुस्सा हो गए। 

विज्ञापन


दरअसल, कार्यालय के एक कमरे में जेई की कुर्सी और चारपाई दोनों साथ ही लगे थे। इस पर धवाला ने खूब लताड़ लगाई और कहा जब संस्था के अधिकारी ही सही नहीं हैं तो शहर के करोड़ों के विकास कार्य कैसे होंगे। उन्होंने पूछताछ की कि यह बिस्तर यहां क्यों है तो कोई भी अधिकारी सही जवाब नहीं दे पाया। दरअसल, नगर परिषद कार्यालय अब मंदिर मार्ग में बने नए कार्यालय में शिफ्ट हो गया है, लेकिन अभी भी पुराने कार्यालय में काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


कमरों में समान पड़ा है। एक कमरा जेई का है, जिसमें कुर्सी के साथ बिस्तर भी लगा है। धवाला ने कहा कि जब किसी संस्था का अनुशासन ही नहीं है तो वह औरों का क्या काम करेगी। करोड़ों के विकास कार्य आ रहे हैं और यहां कर्मी बिस्तर लगा कर सो रहे हैं। यह किस तरह की संस्था है। धवाला ने ईओ को भी नसीहत दी और कहा कि यहां की देखरेख उनके हवाले है। इसलिए सभी कार्य अनुशासित होने चाहिए। धवाला के तेवर देखकर हर कोई हैरान था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed