फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Yogi Adityanath in Himachal, Rally at Una.

सीएम योगी का हिमाचल दौरा आज, यहां करेंगे जनसभा

Mon, 10 Jul 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Mon, 10 Jul 2017 09:31 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath in Himachal, Rally at Una.

हिमाचल का सियासी पारा और चढ़ेगा। भाजपा के फायरब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रदेश के चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।

विज्ञापन


परिवर्तन रथयात्रा के आखिरी पड़ाव पर कार्यकर्ताओं में जोश भरने आ रहे योगी पहले चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाएंगे। इसके बाद परिवर्तन रथयात्रा के साथ अंब स्थित जनसभा स्थल रामलीला मैदान पहुंचेगे।
विज्ञापन


सीएम योगी की सुरक्षा के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन के समय मंदिर के सभी गेट आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। वहीं रथयात्रा से लेकर जनसभा स्थल तक योगी को विशेष सुरक्षा घेरे में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी के दौरे की पूर्वसंध्या चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र भाजपा की झंडियों और पोस्टरों से पट गया। प्रदेश के शीर्ष भाजपा नेता योगी के दौरे को सफल बनाने के लिए रविवार रात तक व्यस्त रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed