हिमाचल में भाजपा के खिलाफ प्रचार में उतरेंगे येचुरी और करात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में भाजपा के खिलाफ माकपा के स्टार प्रचारक सीताराम येचुरी, प्रकाश करात, वृंदा करात, सुभाषिनी अली चुनाव प्रचार करेंगे। मंडी संसदीय सीट से माकपा ने अपना प्रत्याशी उतारा है। प्रदेश की अन्य तीन सीटों कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर में पार्टी भाजपा के खिलाफ प्रचार करेगी। माकपा की राज्य कमेटी ने स्टार प्रचारकों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है।
केंद्रीय नेताओं से लिस्ट जारी होने के बाद संभावित है कि मई महीने के पहले हफ्ते में माकपा के स्टार प्रचारक हिमाचल में चुनाव प्रचार करने आएंगे।
कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी की राज्य इकाई ने स्टार प्रचारकों के लिए केंद्रीय नेतृत्व को माकपा के प्रदेश प्रभारी एवं सीटू के राष्ट्रीय महासचिव तपन सेन, लोकसभा में पार्टी के नेता मोहम्मद सलीम, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और ठियोग से विधायक राकेश सिंघा की हिमाचल में प्रचार के लिए मांग की है।
पार्टी नेताओं ने बताया है कि मंडी संसदीय सीट पर स्टार प्रचारकों की जनसभाएं होंगी। कांगड़ा, शिमला और हमीरपुर में भी स्टार प्रचारक भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे।
चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा के खिलाफ घर-घर जाकर पर्चे बांटे जाएंगे। जनसभाओं और रैलियों के अलावा नुक्कड़ नाटक किए जाएंगे। माकपा नेता विजेंद्र मेहरा ने बताया कि भाजपा की नीतियों से देश और प्रदेश की जनता तंग आ चुकी है।
मोदी सरकार के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। युवा, मजदूर, महिला और किसान विरोधी मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों का व्यापक प्रचार किया जाएगा।