फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wushu Competition: Shevansh of Himachal confirmed medal by reaching the semi finals

Wushu Competition: हिमाचल के शेवांश ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

Tue, 12 Jul 2022 09:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Jul 2022 09:19 PM IST
सार

 हिमाचल के शेवांश ने महाराष्ट्र के देशू, राजस्थान के चित्राक्ष ने असम की निक्की खारका को हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। ओडिशा के सयोन ने मध्य प्रदेश के विनय को हराया। 

विज्ञापन
Wushu Competition: Shevansh of Himachal confirmed medal by reaching the semi finals
वुशू प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक पड्डल मैदान मंडी में चल रही 22वीं अखिल भारतीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। 21 किलोग्राम भार वर्ग में यूपी के सरवांश मिश्रा ने केरला के नवीन को हराया। हिमाचल के शेवांश ने महाराष्ट्र के देशू, राजस्थान के चित्राक्ष ने असम की निक्की खारका को हराकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। ओडिशा के सयोन ने मध्य प्रदेश के विनय को हराया। 24 किलोग्राम वर्ग में राजस्थान के आदित्य ने मध्य प्रदेश के हार्दिक, असम के जिशान ने केरल के अजय, हरियाणा के जतिन ने मणिपुर के मोंगमा, जम्मू-कश्मीर के छितवान को ओडिशा के पप्पू ने हराया। मेघालय के सामारविंग को ओडिशा के योगेश्वर ने, राजस्थान के शौर्य को मणिपुर के कैकीनोवी ने, केरल के थेजुस को पंजाब के गुरलाब सिंह ने हराया। महाराष्ट्र के सत्यजीत ने चंडीगढ़ के कपिल को हराकर सेमीफाइनल स्थान पक्का किया। 30 किलोग्राम वर्ग में मिजोरम के एस. हमांग को हरियाणा के गौतम ने, ओडिशा के रामानंदा को मणिपुर के नौंगमा ने हराया।

विज्ञापन


वहीं, लड़कियों के 21 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा की मीनू ने महाराष्ट्र की योगांधरा, कर्नाटक की प्रणिती ने दिल्ली की अनन्या, मणिपुर की लैशाम ने आंध्र प्रदेश की जोशिका को हराया। 24 किलोग्राम वर्ग में ओडिशा की सविना ने असम की परिधि, मध्य प्रदेश की सृष्टि ने चंडीगढ़ की वंशिका, असम की भाग्यश्री ने ओडिशा की सुमित्रा, हरियाणा की रजनी ने केरल की सांद्रा, महाराष्ट्र की गौरी ने मणिपुर की अलीजा को मात दी। 27 किलोग्राम वर्ग में असम की अंकिता ने हरियाणा की तनिशा, राजस्थान की नव्या ने उत्तराखंड की प्रियांशी, महाराष्ट्र की तनिष्का ने दिल्ली की सिद्धि, तमिलनाडु की सहसहान ने मध्य प्रदेश  की अराध्या को हराया। 30 किलो ग्राम वर्ग में यूपी की श्रेष्ठ भाटी ने महाराष्ट्र की योगेश्वरी को, हरियाणा की आशिमा ने तमिलनाडु की जिजेनी, राजस्थान की तितिक्षा ने चंडीगढ़ की अदिति राणा और मणिपुर की हिजाम ने दिल्ली के डिंपल को हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed