फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Wushu Competition: Manipur overall winner, Haryana won eight gold

Wushu Competition Himachal: मणिपुर बना ओवरआल विजेता, हरियाणा ने जीते आठ स्वर्ण

Thu, 14 Jul 2022 09:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 14 Jul 2022 09:07 PM IST
सार

राष्ट्रीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में  हरियाणा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मेजबान हिमाचल के खाते में एक रजत पदक आया। 

विज्ञापन
Wushu Competition: Manipur overall winner, Haryana won eight gold
मणिपुर बना ओवरआल विजेता, हरियाणा ने जीते आठ स्वर्ण। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी के पड्डल मैदान में राष्ट्रीय सब जूनियर वुशू प्रतियोगिता में मणिपुर ओवरआल चैंपियन बना है। हरियाणा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मेजबान हिमाचल के खाते में एक रजत पदक आया। गुरुवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने की। गुरुवार को 24 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के जतिन ने स्वर्ण पदक जीता। असम के जीशान रजत और राजस्थान के आदित्य और ओडिशा के पप्पू ने कांस्य पदक जीता है। 27 किलोग्राम वर्ग में मणिपुर के कैनी नायोबी ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के सत्यजीत ने रजत जीता।

विज्ञापन


30 किलोग्राम वर्ग में मणिपुर के नांगिमायथम ने स्वर्ण, हरियाणा के गौतम ने रजत, जम्मू और कश्मीर के रेयान बिन ने कांस्य, 33 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के नवीन को स्वर्ण, ओडिशा के अमित को रजत, झारखंड के उमेश और मणिपुर के वाहेंगबान को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला।  36 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा के युवराज को स्वर्ण, असम के अमित को रजत, महराष्ट्र के हर्षित को कांस्य, 39 किलो में हरियाणा के यश को स्वर्ण, यूपी के मयंक को रजत, जम्मू-कश्मीर के कपीश और ओडिशा के मदन को कांस्य, 42 किलो में हरियाणा के आर्यन को स्वर्ण, असम के दिव्या ज्योती को रजत और दिल्ली के पीयूष को कांस्य, 45 किलो में हरियाणा के निशांत को स्वर्ण, राजस्थान के आशु को रजत, जम्मू-कश्मीर के ऋषि और यूपी के सुशील को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला है। 
विज्ञापन


48 किलो में मणिपुर के रोहित सिंह को स्वर्ण, बिहार के राहुल को रजत और जम्मू-कश्मीर के ध्रुव और उत्तराखंड के बृजेश को कांस्य, 52 किलो में हरियाणा के ध्रुव को स्वर्ण, यूपी के अभय को रजत और दिल्ली के कुंदन, तमिलनाडु के श्रीहरण को कांस्य, 56 किलो में दिल्ली के विपुल को स्वर्ण, हरियाणा के अंकुश को रजत, असम के अभिजीत को कांस्य,  60 किलो में मणिपुर के लेश राम को स्वर्ण, राजस्थान के रोहन को रजत, हरियाणा के शिवम और असम के घनश्याम को संयुक्त रूप से कांस्य पदक मिला है। इससे पहले हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के महासचिव पीएन आजाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि पांच दिन तक चली प्रतियोगिता में करीब 1,300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed