फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   World Yoga Day: ITBP Central Ski Team did Pranayama in minus degree temperature in Rohtang Pass

Yoga Day: रोहतांग दर्रा में माइनस डिग्री तापमान में आईटीबीपी के केंद्रीय स्की दल ने किया प्राणायाम

Tue, 21 Jun 2022 06:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, कुल्लू/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, कुल्लू/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jun 2022 06:24 PM IST
सार

विश्व योग दिवस पर रोहतांग दर्रा में बर्फ के फाहों के बीच माइनस डिग्री तापमान में आईटीबीपी के केंद्रीय स्की दल ने प्राणायाम किया। करीब आधा घंटे तक जवानों ने योग की कई क्रियाएं की। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में जिला स्तरीय योग दिवस को मनाया है।

विज्ञापन
World Yoga Day: ITBP Central Ski Team did Pranayama in minus degree temperature in Rohtang Pass
माइनस डिग्री तापमान में आईटीबीपी के केंद्रीय स्की दल ने किया प्राणायाम - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्व योग दिवस पर रोहतांग दर्रा में बर्फ के फाहों के बीच माइनस डिग्री तापमान में आईटीबीपी के केंद्रीय स्की दल ने प्राणायाम किया। करीब आधा घंटे तक जवानों ने योग की कई क्रियाएं कीं। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल में जिला स्तरीय योग दिवस को मनाया है।

विज्ञापन


इस दौरान सेना, सीमा सड़क संगठन, आईटीबीपी, एनडीआरएफ के जवानों सहित नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवियों, आयुष विभाग, आर्ट ऑफ लिविंग और अन्य संस्थाओं के लगभग 500 लोगों ने योग कर इस दिवस के महत्व का समाज को संदेश दिया।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि योग भारतवर्ष में वैदिक काल से है और इसका उल्लेख वेदों और पुराणों में मिलता है। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के योगाचार्य बलदेव ठाकुर, सरिता शर्मा, अनिला डाबरा और शिल्पा सूद ने योग की विभिन्न क्रियाओं का निर्देशन किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योग से पूरे विश्व ने जानी भारत की परंपरा: आर्लेकर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने योग शिविर की अध्यक्षता की। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के योग विभाग के प्रो. डॉ. सत्य प्रकाश की अगुवाई में राजभवन के कर्मचारियों ने योग किया। राज्यपाल ने भी योग क्रियाएं की। राज्यपाल ने कहा कि योग के माध्यम से हमारी समृद्ध परंपराएं विश्व के समक्ष उजागर हुई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रभावी प्रयासों से इस विधा को विश्व के समक्ष रखा और यह समझाया कि यह किसी धर्म अथवा पूजा पद्धति से संबद्ध नहीं है। इस अवसर पर डॉ. सत्य प्रकाश ने राज्यपाल को अपनी पुस्तक हठ योग के आधार और प्रयोग भेंट की। उन्होंने आयुष विभाग की एक सीडी और योग संहिता भी राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के योग विभाग के प्रथम न्यूज लेटर का भी विमोचन किया। 

मन को शांति प्रदान करता है योग : मुख्यमंत्री

 रिज मैदान पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री समेत करीब 1,000 लोगों ने एक साथ योग किया। मुख्यमंत्री सुबह 6:40 पर रिज मैदान पहुंच गए। यहां पर उन्होंने सीधे प्रसारण के माध्यम से कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग मन को शांति प्रदान करता है। 

योग चिंता को दूर करता है। इससे शरीर ऊर्जावान बना रहता है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, एसजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा, आयुष विभाग के सचिव राजीव शर्मा, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन, पुलिस अधीक्षक मोनिका मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed