{"_id":"5d0b8cf78ebc3e5f5813cd21","slug":"world-yoga-day-2019-world-record-in-janu-shirshasana-at-dharmashala-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जानू शीर्षासन में यहां बनेगा विश्व रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जानू शीर्षासन में यहां बनेगा विश्व रिकॉर्ड
Fri, 21 Jun 2019 10:28 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर/धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर/धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षिका सीता खूंद
- फोटो : अमर उजाला
योग में 32 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके योग गुरु रणजीत सिंह इस बार पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर धर्मशाला में हृदय संबंधित योग थीम पर योग अभ्यास करवाएंगे।
विज्ञापन
इसी कड़ी में योग गुरु की शिष्या एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ननखड़ी में तैनात शारीरिक शिक्षिका सीता खूंद (43) धर्मशाला में ही योग शिविर में एक से डेढ़ घंटे तक जानु शीर्षासन कर विश्व कीर्तिमान बनाएंगी। आमतौर पर इसे तीन से पांच मिनट तक ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
सीता ने बताया कि इस विश्व कीर्तिमान को बनाने का उनका मकसद घरेलू हिंसा मुक्त भारत का संदेश देना है। शिक्षिका सीता ने बताया कि जानू शीर्षासन हृदय रोग, कमर, कंधे, टांगों के दर्द और उच्च रक्तचाप में लाभदायक है। इससे मानसिक संतुलन भी बना रहता है।
विज्ञापन
त्रिगर्त वर्ल्ड योग अकादमी के वर्ल्ड योगा आर्टिस्ट भी इस दौरान अपना हुनर दिखाएंगे। वहीं विश्व कीर्तिमान ट्रिपल एच योग समिति एवं त्रिगर्त दिव्य योग, प्राकृतिक चिकित्सा ध्यान केंद्र कांगड़ा नशामुक्त और रोजगार युक्त भारत का संदेश देंगे।