{"_id":"5f89aba18ebc3e9b88175781","slug":"world-longest-rail-tunnel-at-an-altitude-of-15134-feet-on-tanglang-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: तंगलंग दर्रे पर 15134 फीट ऊंचाई पर बनेगी विश्व की सबसे लंबी रेल टनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: तंगलंग दर्रे पर 15134 फीट ऊंचाई पर बनेगी विश्व की सबसे लंबी रेल टनल
Sat, 17 Oct 2020 10:02 AM IST
अरविन्द ठाकुर
सरोज पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
सरोज पाठक, अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
tanglang la tunnel
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति-लेह से सटे तंगलंग दर्रे को भेदकर 15134 फीट की ऊंचाई पर विश्व की सबसे लंबी रेल टनल बनेगी। सामरिक बिलासपुर-लेह रेल ट्रैक के लिए रोहतांग के बाद अब तंगलंग में 10.5 किलोमीटर लंबी टनल का निर्माण होगा। उत्तर रेलवे के टीम परियोजना निदेशक ने तुर्की और आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों के साथ स्पॉट विजिट किया। हालांकि अभी तक इस ऊंचाई पर सवा किलोमीटर लंबी रेल टनल बनाने का रिकॉर्ड चीन की क्यूटीआर रेलवे के नाम है।
विज्ञापन
बता दें कि 475 किमी लंबे लेह ट्रैक का 51 फीसदी हिस्सा टनलों में ही गुजरेगा। परियोजना निदेशक की अगुवाई में उत्तर रेलवे की टीम रेललाइन के रिफाइन सर्वे के लिए लेह पहुंची है। आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ, यूक्सेल तुर्की के जियोलॉजिस्ट और अलाइनमेंट इंजीनियर भी सर्वे टीम में शामिल हैं। टीम ने 15 अक्तूबर को तंगलंग दर्रे पर सुरंग के उत्तरी छोर का निरीक्षण किया। सर्वे के बाद इस प्रोजेक्ट की फाइनल लागत रिपोर्ट तैयार होगी।
विज्ञापन
यह टनल 4613 मीटर की ऊंचाई पर बनने वाली विश्व की सबसे लंबी रेल टनल होगी। इस सुरंग के बनने के बाद विश्व में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर लंबी रेल टनल बनाने का रिकॉर्ड उत्तर रेलवे के नाम हो जाएगा। परियोजना निदेशक हरपाल सिंह ने बताया कि तंगलंग दर्रे पर उत्तर रेलवे सबसे ज्यादा ऊंचाई पर विश्व की सबसे लंबी रेल टनल बनाएगा। जिसका उन्होंने निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
हालांकि इससे करीब 300 मीटर ज्यादा ऊंचाई पर चीन के क्यूटीआर रेलवे ने सवा किलोमीटर फेंघुओशन रेल टनल बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। उन्होंने कहा कि सर्वे के बाद इस प्रोजेक्ट की फाइनल लागत रिपोर्ट तैयार होगी। परियोजना निदेशक हरपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ 22 अक्तूबर तक रिफाइन सर्वे करेंगे। टीम ने सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की है। लेह के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी रिव्यू बैठक की जाएगी। 22 अक्तूबर को टीम दिल्ली लौटेगी।