फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   World Cancer Day: Smoking is the main cause of 80% of lung cancer cases, study reveals

World Cancer Day: फेफड़े के कैंसर के 80 फीसदी मामलों में मुख्य कारण धूम्रपान, अध्ययन में खुलासा

Tue, 04 Feb 2025 12:43 PM IST
Krishan Singh सुमित ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
सुमित ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Feb 2025 12:43 PM IST
सार

डॉक्टरों के मुताबिक धूम्रपान में मौजूद हानिकारक रसायन जैसे कि टार, निकोटिन, और कार्बन मोनोक्साइड व्यक्ति के फेफड़े की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर के विकास को बढ़ावा को देते हैं। 

विज्ञापन
World Cancer Day: Smoking is the main cause of 80% of lung cancer cases, study reveals
कैंसर - फोटो : Freepik.com

विस्तार

 धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर का मुख्य कारण है। एक अध्ययन के अनुसार 80 फीसदी मामलों में फेफड़ों के कैंसर का यही कारण सामने आया। डॉक्टरों के मुताबिक धूम्रपान में मौजूद हानिकारक रसायन जैसे कि टार, निकोटिन, और कार्बन मोनोक्साइड व्यक्ति के फेफड़े की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर के विकास को बढ़ावा को देते हैं। रेडियोथैरेपी विभाग के असिस्टेंट प्रो. डॉ. ललित चंद्रकांत ने बताया कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में यह बीमारी अधिक होती है।

विज्ञापन

आईजीएमसी में हर साल 2400 से 2600 नए रोगी
आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में हर साल 2400 से 2600 नए रोगी उपचार के लिए आते हैं। इनमें सबसे अधिक फेफड़ों के कैंसर की बीमारी वाले मरीजों की संख्या होती है। 2019 से लेकर 2024 तक 2,359 फेफड़ों के कैंसर रोगियों की पहचान हुई है। यह सभी रोगी 55 से लेकर 75 आयु वर्ग के हैं। डॉक्टरों का दावा है कि पहले के मुकाबले अब मरीजों के जागरूक होने और समय पर उन्नत इमेजिंग तकनीक की वजह से बीमारियां पकड़ना आसान हो गई हैं। सीटी स्कैन और एमआरआई की मदद से इस बीमारी की पहचान आसान हो गई है। बीमारी का पहले स्टेज में पता लगने से इसका उपचार जल्दी शुरू हो रहा है। जिससे कि मरीज की जान पर खतरा कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले स्टेज में कैंसर की पहचान जरूरी
आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल पूर्व में 60 से 70 फीसदी मरीज चौथी स्टेज में उपचार के लिए आते थे। अब केवल 20 से 30 फीसदी मरीज ही चौथी स्टेज में उपचार के लिए आते हैं। अब कैंसर का पता अधिक जल्दी और सटीक रूप से लगाया जा रहा है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी के सावधानी न बरतने से मरीज की मौत तक हो जाती है। 

पहले स्टेज में कैंसर की पहचान होने पर इलाज की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। जब कैंसर की बीमारी शुरुआती चरण में पकड़ी जाती है, तो इलाज के विकल्प अधिक होते हैं और इनका प्रभाव भी बेहतर होता है। इस प्रकार, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसे उपकरणों का उपयोग अब कैंसर के इलाज में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। -डॉ. मनीष गुप्ता, रेडियोथैरेपी विभागाध्यक्ष, आईजीएमसी

विज्ञापन

कैंसर अस्पताल शिमला में पहुंचे मरीज
वर्ष       कुल मामले      पुरुष     महिला
2019      484             347       137
2020      399             300        99
2021     423             322        101
2022     359             275         84
2023      357            269          88
2024      337            241         96
कुल       2359          1754        605

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed