फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   World Bank sanctioned Sutlej Water Project for 24 hours water supply to Shimla

शिमला को 24 घंटे पानी देने की योजना को वर्ल्ड बैंक की मंजूरी, आज दिल्ली में होगी बैठक 

Fri, 12 Oct 2018 04:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 12 Oct 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
World Bank sanctioned Sutlej Water Project for 24 hours water supply to Shimla
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी के लोगों को अब पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। शिमला के लोगों को 24 घंटे पानी देने के सतलुज वाटर प्रोजेक्ट को वर्ल्ड बैंक ने मंजूरी दे दी है। प्रोजेक्ट को लेकर औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अमेरिका के वाशिंगटन में वर्ल्ड बैंक की बैठक में प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई। 930 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का टेंडर भी अगले माह कर दिया जाएगा। शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड ने टेंडर संबंधी औपचारिकताएं भी पूरी कर दी हैं। अगले तीन साल में इस प्रोजेक्ट का काम पूरा करने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन


सतलुज से करीब 60 एमएलडी पानी लिफ्ट होगा, जिससे शिमला शहर के लोगों को 24 घंटे पानी मुहैया करवाया जा सकेगा। प्रोजेक्ट से शिमला शहर के साथ लगते प्लानिंग एरिया के हजारों लोगों को भी पानी की आपूर्ति होगी। शुक्रवार को दिल्ली में केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार के अधिकारियों की बैठक भी होने जा रही है। इसमें प्रोजेक्ट शुरू करने को लेकर चर्चा होगी।
विज्ञापन


अब लोन की किस्तों को लेकर होगी बैठक
अगले हफ्ते वर्ल्ड बैंक की टीम शिमला का दौरा करेगी। आने वाले दिनों में केंद्र सरकार बैंक के साथ लोन की किस्तों को लेकर बैठक करेगी। हालांकि एसजेपीएनएल का कहना है कि अभी आधिकारिक मंजूरी का इंतजार है और प्रोजेक्ट की दूसरे और तीसरे चरण की बैठकें होनी बाकी हैं, लेकिन बैंक की बैठक में प्रोजेक्ट मंजूर होने की सूचना के बाद सरकार और कंपनी ने इसका काम शुरू करने की तैयारी कर ली है। निगम के एमडी धर्मेंद्र गिल ने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली में बैठक होने जा रही है। इसके बाद वर्ल्ड बैंक की टीम शिमला आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed