फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   World Bank new President news: Ajay Banga also studied in St. Edward's School, Shimla.

Shimla: शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल में पढ़े हैं विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित अजय बंगा

Fri, 24 Feb 2023 10:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Feb 2023 10:55 PM IST
सार

पुणे में जन्मे बंगा ने 70 के दशक में शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से प्राइमरी स्तर की पढ़ाई की। इनके पिता आर्मी में अफसर थे। इस दौरान कुछ समय के लिए वह शिमला में तैनात रहे। 

विज्ञापन
World Bank new President news: Ajay Banga also studied in St. Edward's School, Shimla.
अजय बंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा का शिमला से नाता रहा है। पुणे में जन्मे बंगा ने 70 के दशक में शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से प्राइमरी स्तर की पढ़ाई की। इनके पिता आर्मी में अफसर थे। इस दौरान कुछ समय के लिए वह शिमला में तैनात रहे। इस दौरान अजय बंगा को सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला में पढ़ाई के लिए प्रवेश दिलवाया था। बंगा के वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित होने पर न केवल सेंट एडवर्ड स्कूल बल्कि शिमला और हिमाचल के लिए भी यह गर्व की बात है।

विज्ञापन


उधर, सेंट एडवर्ड स्कूल के प्रधानाचार्य फादर अनिल स्क्वेरा ने अजय बंगा के वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष जैसे शीर्ष पद के लिए नामित होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह स्कूल और शिमला के लिए गर्व का क्षण है। बंगा के स्कूल मेट रहे शिमला आइस स्केटिंग रिंक के पूर्व सचिव भवनेश बंगा ने बताया कि अजय बंगा 1975 में सेंट एडवर्ड में प्राइमरी की पढ़ाई की। उस समय उनके पिता आर्मी के अफसर के रूप में शिमला में तैनात थे। बता दें कि अजय बंगा के पिता, हरभजन सिंह बंगा एक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल थे और शिमला में उनकी पोस्टिंग थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed