फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   world bank denied extension for completion of theog hatkoti road

10 साल में भी नहीं बनी ये सड़क, वर्ल्ड बैंक ने एक्सटेंशन देने से किया इंकार

Fri, 30 Jun 2017 11:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 Jun 2017 11:37 AM IST
विज्ञापन
world bank denied extension for completion of theog hatkoti road

ठियोग-हाटकोटी-रोहडू सड़क फिर सरकार के गले पड़ गई है। विश्व बैंक ने हिमाचल में 10 सड़कों के प्रोजेक्ट के लिए 281 मिलियन डालर लोन स्वीकृत किया था। इसमें एक प्रोजेक्ट ठियोग - हाटकोटी - रोहडू सड़क भी है। यह सड़क प्रोजेक्ट को 30 जून, 2017 को खत्म हो रहा है। इसका काम 2007 में शुरू हुआ था। निर्धारित समय पर प्रोजेक्ट पूरा न होने के कारण विश्व बैंक ने एसटेक्शन देने से भी मना कर दिया है। 

विज्ञापन


अब सरकार अपने स्तर पर शेष बचे कार्यों को पूरा करने जा रही है। सेब बेलट होने के नाते इस सड़क को महत्वपूर्ण माना जाता है। दूसरे हिमाचल में सेब सीजन शुरू हो रहा है और हिमाचल में विधानसभा चुनाव भी इसी साल हो रहे हैं। सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक से शेष बची सड़क को अपने स्तर पर करने को मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन

80 फीसदी काम पूरा

world bank denied extension for completion of theog hatkoti road

लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सीएंडसी कंपनी ने इस सड़क का 80 फीसदी काम पूरा कर लिया है। शेष बचे कार्यों को सरकार अपने स्तर पर पूरा करेंगी। इस सड़क में 300 मीटर तक सड़क की कटिंग, पुलों का निर्माण और डंगे लगने बाकी है।

वर्ल्ड बैंक से इस सड़क के लिए 322 करोड़ रुपये स्वीकृति हुई थे। जो खत्म हो गए हैं। अब इस सड़क में 20 से 25 करोड़ रुपये और खर्च होने का अनुमान है। 

सीपीएस रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार अब शेष बचे कार्यों को अपने स्तर पर करेगी। मंत्रिमंडल ने इसे मंजूरी प्रदान कर दी है। इस सड़क को अधर में नहीं छोड़ा जाएगा। 

सुर्खियों में रही है यह सड़क
यह सड़क काफी सुर्खियों में रही है। कांग्रेस पार्टी ने इस सड़क को चुनावी मुद्दा बनाया था। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने से इसके निर्माण कार्य को गति मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed