{"_id":"5bf8f89abdec22414014d2cf","slug":"world-bank-appreciate-himachal-pradesh-efforts-to-douse-fire-of-forests","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में लगी आग बुझाने में हिमाचल देश में सबसे बेहतर: विश्व बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में लगी आग बुझाने में हिमाचल देश में सबसे बेहतर: विश्व बैंक
शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 24 Nov 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल में लगी आग बुझाने के मामले में हिमाचल प्रदेश का प्रदर्शन देशभर में सबसे बेहतर है। इस बात का खुलासा विश्व बैंक के 2018 के सर्वे में हुआ है। सर्वे में पाया गया कि हिमाचल प्रदेश में सबसे कम समय में जंगलों में लगी आग पर काबू पाया गया है। वहीं, आगजनी के समय वन कर्मी और अग्निशमन विभाग की कार्यप्रणाली भी सबसे बेहतर पाई गई है।
विज्ञापन
वन, खेल एवं परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने इस आशय की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हाल ही में जारी विश्व बैंक की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। खास बात है कि वर्ल्ड बैंक अब प्रदेश सरकार को वन सुरक्षा के लिए वित्तीय मदद भी देगा। इससे पूर्व वन सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार को बजट देने में दिक्कतें आती थीं। वित्ती सहयोग मिलने से वन सुरक्षा के अतिरिक्त प्लान तैयार किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
अगले सत्र से जंगलों को आग से बचाने के लिए नए-नए प्लान तैयार किए जा रहे हैं। गौर हो कि 2018 सत्र में सूबे में सबसे ज्यादा आग की घटनाएं चंबा जिला में हुई हैं। वहीं, पूरे राज्य में 1560 आग की घटनाएं सामने आई हैं। मंत्री बताते हैं कि वन संपदा को सबसे ज्यादा नुकसान आग के समय होता है। अभी तक इससे 4600 हेक्टेयर वन क्षेत्र का नुकसान हुआ है। इस भूमि को वन योग्य बनाने के लिए काफी समय लगता है।
विज्ञापन