फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   workshop at shimla

बीमा ग्राहक सेवा बेहतर बनाने पर कार्यशाला

Fri, 22 Aug 2014 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 Aug 2014 09:19 AM IST
विज्ञापन
workshop at shimla

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंश्योरेंस सर्वेयर्स एवं लास एसेसर्स (इसला) के हिमाचल प्रदेश चैप्टर के तत्वावधान में वीरवार को तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस सेमिनार में हिमाचल प्रदेश, गुजरात, यूपी, उत्तराखंड, बिहार, तमिलनाडू, हरियाणा के बीमा सर्वेसक इंजीनियर हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन


वीरवार को स्थानीय होटल में आयोजित कार्यशाला में ओरिएयंटल इंश्योरेंस कंपनी फरीदाबाद स्थित स्टाफ ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य प्रबंधक राकेश कुमार ने नए आर्थिक प्रवेश बीमा सर्वेसकों की महत्वपूर्ण भूमिका एवं बीमा ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


कार्यशाला के पहले दिन समारोह की अध्यक्षता करते हुए पीसी शुक्ला ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित बीमा संशोधन बिल के तहत बीमा उद्योग में स्वतंत्र बीमा सर्वेयर्स की उपयोगिता पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंश्योरेंस इंस्टीटयूट की राष्ट्रीयकारिणी के सदस्य ललित गुप्ता ने कहा कि बीमा क्षेत्र में नए बदलाव एवं केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित परिवर्तन के मध्यम नजर बीमा सर्वेसकों को नई तकनीक का उपयोग करना चाहिए।


इस अवसर पर एमके शर्मा, दिनेश कुमार गुप्ता, आरके इलेंगो, अशोक कुमार, जेएल टिक्कू ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन लखनऊ के विपिन कुमार शुक्ला ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed